{"_id":"5b7f07c542c792462f5e9fc8","slug":"141535051717-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने दीतनपुर की बस्ती में पका , बगैर पका गौबंशीय मीट पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने दीतनपुर की बस्ती में पका , बगैर पका गौबंशीय मीट पकड़ा
Updated Fri, 24 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीत्तनपुर की बस्ती में गोमांस के शक में हंगामा
धामपुर। विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने बुुधवार ने गांव दीत्तनपुर में एक बस्ती में गोमांस पकड़ने को दावा करते हुए हंगामा कर दिया। कार्यकर्ताओं के पहुंचने पर बस्ती में भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पका और बगैर पका मांस कब्जे में लेकर जांच के लिए भेजा है। चार लोगों को हिरासत में लेकर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
बुधवार को महासंघ के जिलाध्यक्ष मंगलेश सिंह, जिला मंत्री शैलेंद्र गहलौत के नेतृत्व में कार्यकर्ता दीत्तनपुर गांव की नई बस्ती में पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान झोपड़ी में तोड़फोड़ करने का प्रयास किया। अधिकांश लोग कार्यकर्ताओं के गुस्से को देख वहां से भाग गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस बस्ती में गोवंशीय पशु का कटान हुआ है। कार्यकर्ताओं ने इस दौरान दो कट्टे कच्चा और कुछ पका मांस भी पकड़ा। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मांस को कब्जे में ले लिया। चार आरोपियों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। जिला मंत्री का आरोप है कि आरोपियों के पास उनकी आईडी नहीं है। जो आईडी है वह फर्जी है। इससे स्पष्ट होता है कि बस्ती में रहने वाले यह परिवार घुसपैठिया हैं। कोतवाल संजय कुमार पांचाल का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। जो मीट बरामद हुआ है, उसे जांच के लिए भेजा गया है। यदि जांच में मीट गाय का साबित होता है तो आरोपियों पर कार्रवाई की जाएगी। झोपड़ियों में ह रहे लोगों की आईडी के मामले की जांच एलआईयू कर रही है। एक झोपड़ी में बगैर कनेक्शन के बिजली जलती मिली, जेई विद्युत निगम को बुलाकर जांच कराई तो बताया गया कि निगम की ओर से बिजली का कोई कनेक्शन नहीं है।