{"_id":"5b79b00242c792463e41b2d7","slug":"141534701570-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोक सभा क्षेत्र में पांच करोड़ की लागत से 2100 सोलर लाईटे लगी,","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोक सभा क्षेत्र में पांच करोड़ की लागत से 2100 सोलर लाईटे लगी,
Updated Sun, 19 Aug 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर-कोटद्वार मार्ग जल्द बनेगा फोरलेन
धामपुर। नगीना लोक सभा क्षेत्र सांसद डॉ. यशवंत सिंह ने कहा कि लोकसभा क्षेत्र के गांवों में अब तक सांसद निधि से पांच करोड़ की लागत से 2100 सोलर लाइटें लगवाई गई हैं। कहा कि बिजनौर से कोटद्वार मार्ग को फोरलेन निर्माण की स्वीकृति हो गई है, जल्द ही इस पर काम शुरू होगा।
दुर्गा विहार कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित जनता दरबार में पत्रकारों से वार्ता में सांसद ने कहा कि जनता की 90 प्रतिशत से अधिक समस्याएं सड़कों की हैं, जिनका निदान कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके स्तर से शिक्षामित्रों के मुद्दे को कई बार लोकसभा में दमदार तरीके से उठाया गया है। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री को भी कई बार पत्रों के माध्यम से अवगत कराया। वह चाहते हैं कि शिक्षामित्रों के समायोजन की नियमावली बनाकर बहाली हो। उन्होंने केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं। सांसद ने बताया कि बिजनौर से कोटद्वार मार्ग जल्द ही फोरलेन बनना शुरू हो जाएगा। केंद्र सरकार से इसके निर्माण की स्वीकृति हो गई है। जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो गया है। प्रशासनिक अधिकारियों को चेताया कि वह सरकार की मंशा के अनुरूप जनता की सेवा करें।