फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   हाइवे निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया

हाइवे निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया

Sat, 21 Jul 2018 12:49 AM IST
Updated Sat, 21 Jul 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
हाइवे निर्माण कंपनी के खिलाफ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया
हाइवे निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ प्रदर्शन
विज्ञापन

अफजलगढ़। गांव भज्जावाला में हाइवे निर्माण में भवन ध्वस्तीकरण के दौरान एक व्यक्ति की दीवार गिराने पर ग्रामीणों ने पीएनसी अधिकारियों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने डीएम से मुआवजा दिलाने की मांग की।

गांव निवासी राजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका भवन राष्ट्रीय राजमार्ग 74 के किनारे पर है। हाइवे निर्माण में भवन ध्वस्तीकरण के दौरान पीएनसी के कर्मचारियों ने मशीनों से उसकी दीवार को गिरा दिया। दीवार गिरने पर उसकी पत्नी बाल बाल बची। जब पीएनसी से दीवार गिराने का कारण पूछा तो अधिकारी आग बबूूला हो गए। विरोध करने पर भुगत लेने की धमकी देने लगे। दीवार के नीचे दबकर उसका कीमती सामान नष्ट हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने पीएनसी अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन कर मुआवजा दिलाने की भी मांग की। चेताया यदि पीड़ित परिवार को मुआवजा नहीं दिया गया तो पीएनसी अधिकारियों का घेराव होगा। इस दौरान राजीव कुमार, सुमित कुमार, अजय, दलवीर, नरेश, दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, राजेंद्र सिंह, रोहिताश सिंह आदि रहे। उधर, प्रभारी निरीक्षक राज सिंह का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed