फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   टीबी मरीज

टीबी मरीज

Fri, 25 May 2018 12:36 AM IST
Updated Fri, 25 May 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
टीबी मरीज
बिजनौर। टीबी मरीजों को चिह्नित करने वाले निजी चिकित्सकों को प्रोत्साहन योजना के तहत एक हजार रुपये इनाम स्वरूप दिए जाएंगे। ऐसा करने से टीबी रोगियों को ढूंढने में और आसानी होगी। साथ ही मरीजों को समय पर उपचार भी मिल जाएगा। लखनऊ में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन

देशभर में सबसे अधिक मौतें टीबी से होती हैं। एक अनुमान के अनुसार इस बीमारी से ग्रसित लोग सालभर में भारत में लाखों लोग काल के गाल में समा जाते हैं। देश से मौतों के आंकड़े को कम कर इस रोग का जड़ से नाश करने के लिए भारत सरकार बेहद गंभीर है। इसके लिए केंद्र सरकार ने 2025 तक भारत को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य रखा है। सरकार के निर्देशानुसार देशभर में टीबी रोगियों को चिह्नित करने के लिए अभियान चलाया गया था। इसमें लाखों की संख्या में टीबी पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिले में चले डोर-टू-डोर अभियान के माध्यम से 130 लोगों के टीबी होने की पुष्टि हुई थी। अफसरों के मुताबिक चिह्नित सभी मरीजों का इलाज शुरू कर दिया गया है। साथ ही उन्हें पोषण योजना के अंतर्गत रोगी के खाते में 500 रुपये प्रतिमाह भेजने शुरू कर दिए गए हैं। यह योजना एक अप्रैल 2018 से लागू कर दी गई है। जिला क्षय रोग अधिकारी बीएस रावत ने बताया कि जिले में कहीं भी टीबी रोगी का चयन कर उसे सरकारी अस्पताल पहुंचाने वाले निजी चिकित्सक को एक हजार रुपये प्रोत्साहित राशि के रूप में दिए जाएंगे। लखनऊ में हुई मीटिंग में यह निर्णय लिया गया है। साथ ही मेडिकल स्टोरों को भी ये निर्देश दिए गए हैं कि टीबी की दवा खरीदने वाले व्यक्ति का नाम, पता और मोबाइल नंबर नोट किया जाए, जिससे कि टीबी का प्राइवेट इलाज कराने वाले मरीजों का आसानी से पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed