{"_id":"5ae6197f4f1c1b3b0a8b72d9","slug":"141525029247-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षिकाओं व दिव्यांग शिक्षकों ने स्कूल किए लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षिकाओं व दिव्यांग शिक्षकों ने स्कूल किए लॉक
Updated Mon, 30 Apr 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में सहायक अध्यापकों की नियुक्ति के लिए बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके दिव्यांग व महिला शिक्षकों चयन समिति के सामने उपस्थित हो कर एक-एक स्कूल अपने नाम लॉक किया। दिनभर बीएसए कार्यालय पर चयनित शिक्षकों का जमावड़ा लगा रहा। विकल्प पत्र भरते समय चयन समिति के सदस्य मौजूद रहे।
रविवार को बीएसए कार्यालय पर चहल पहल रही। शासन के निर्देश पर 12640 बीटीसी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की नियुक्ति के तहत जिले में 180 पद भरे जाने हैं। बीएसए महेश चंद की ओर से बीएसए कार्यालय पर ऐसे प्राथमिक विद्यालयों की सूची चस्पा कराई गई, जिनमें सहायक शिक्षकों के पद रिक्त हैं। सहायक अध्यापकों के रिक्त स्कूलों की सूची देखने के लिए शिक्षिकाओं की भीड़ जमा रही। जिले में 180 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। जिसमें 106 महिला तथा छह दिव्यांग शिक्षक हैं। बीएसए ने रविवार को स्कूल लॉक कराने के लिए शिक्षिकाओं व दिव्यांग शिक्षकों को बुलाया था। चयन समिति में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य गिरवर सिंह, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ. निर्मला सिंह, जीआईसी के प्रवक्ता निशांत यादव, बीएसए महेश चंद की देखरेख में दिव्यांग शिक्षकों व शिक्षिकों ने अपने अपने स्कूल लॉक किए। बीएसए कार्यालय के लिपिक वीरेंद्र कुमार, अनवार अहमद, अरविंद सिंह, राकेश कुमार ने सहयोग किया। चयन समिति ने सीनियर्रिटी के आधार पर शिक्षिकाओं को बुला कर स्कूल लॉक कराए। बीएसए ने बताया कि पुरुष शिक्षकों को रोस्टर के माध्यम से स्कूल आवंटित किए जाएंगे। जिले में 180 शिक्षकों की नियुक्ति होनी है। इसमें 177 शिक्षकों ने उपस्थिति दर्ज कराई थी। अनुसूचित जन जाति के तीन पदों के लिए किसी शिक्षक ने उपस्थिति दर्ज नहीं कराई है।