{"_id":"5a5fa4f74f1c1b74268b4efe","slug":"141516217591-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहू जैन महाविद्यालय में आयोजित हुई जागरुकता गोष्ठी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहू जैन महाविद्यालय में आयोजित हुई जागरुकता गोष्ठी
Updated Thu, 18 Jan 2018 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य बीमा योजनाओं का महत्व जाना
नजीबाबाद । साहू जैन महाविद्यालय में गोष्ठी आयोजित कर विद्यार्थियों को सरकार की स्वास्थ्य बीमा योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।
बुधवार को कॉलेज परिसर में आयोजित गोष्ठी का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. विधु द्विवेदी ने किया। उन्होंने बचत और स्वास्थ्य की आवश्यकता को अनिवार्य बताया। विशेषज्ञों अंकुर शर्मा, गौरव जैन ने स्वास्थ्य समस्याओं विशेषकर मधुमेह, हृदय रोग और कैंसर के बढ़ते हुए रोगियों को भारत की एक बड़ी समस्या बताया। वित्तीय सलाहकार हेमंत अग्रवाल, गगनदीप ने कहा कि इलाज के मंहगे होने के कारण स्वास्थ्य बीमा समस्या निवारण का सरल उपाय है।
पूर्व प्राचार्य डॉ.सीपी सिंह की उपस्थिति में विशेषज्ञों ने शंकाओं का समाधान किया। साथ ही म्यूचुअल फंड के संबंध में भ्रांतियों का निराकरण कर नियमित बचत की आवश्यकता पर जोर दिया गया। डॉ. एके मित्तल के संचालन में आयोजित गोष्ठी में डॉ. ओमवीर सिंह, डॉ. एनपी सिंह, डॉ. मुकेश कुमार, डॉ. शुभा माहेश्वरी, डॉ. कुसुम कुशवाहा, डॉ. अरुणदेव जायसवाल, डॉ. गौतम बनर्जी, डॉ. बलराम सिंह, डॉ. हरविंदर सिंह, डॉ. जैगम हुसैन आदि उपस्थित रहे।