{"_id":"5a5cf7634f1c1b62268b48ef","slug":"141516042083-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन
Updated Tue, 16 Jan 2018 12:18 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। बिजनौर नगर पालिका क्षेत्र से निकलने वाले कूड़े के निस्तारण के लिए जमीन खरीदने की प्रक्रिया जल्दी शुरू हो सकती है। नगर पालिका ने तीन जमीनों को चिह्नित कर उसे खरीदने के प्रस्ताव प्रशासन को भेज दिए हैं। प्रशासनिक मंजूरी मिलने के बाद इन जमीनों को खरीदने की प्रक्रिया शुरू होगी।
कूड़ा निस्तारण स्वच्छ भारत मिशन से ही जुड़ा प्रस्ताव है। जिला की सबसे पुरानी व मुख्यालय की नगर पालिका होने के बाद भी बिजनौर नगर पालिका के पास अब तक कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन नहीं है। पालिका द्वारा द्वारा कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन खरीदने के लिए अब तक ज्यादा प्रयास भी नहीं किए गए थे। बिजनौर नगर पालिका से प्रतिदिन निकलने वाले कई टन कूड़े को किसानों के गहरे खेतों में ही डालकर काम चलाया जा रहा है, लेकिन केंद्र व प्रदेश द्वारा स्वच्छता से जुड़े आंदोलन चलाने के बाद नगर पालिका ने भी कूड़ा निस्तारण के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। पालिका द्वारा चांदपुर रोड, सिरधनी रोड व जलालपुर रोड पर तीन जगह जमीन चिह्नित की है। यहां के किसान भी जमीन बेचने के लिए राजी हैं।
वहीं, नगर पालिका ईओ इंद्रपाल सिंह के अनुसार तीनों जमीन की फाइल बनाकर प्रशासनिक अधिकारियों को भेज दी है, जिस भी जमीन के लिए स्वीकृति बनेगी उसे खरीदने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।