फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   वन विभाग के अधिकारियों से ग्रामीण खफा, वादाखिलाफी का आरोप

वन विभाग के अधिकारियों से ग्रामीण खफा, वादाखिलाफी का आरोप

Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
Updated Fri, 29 Dec 2017 12:02 AM IST
विज्ञापन
वन विभाग के अधिकारियों  से ग्रामीण खफा, वादाखिलाफी का आरोप
हरेवली। क्षेत्र के ग्रामीण वन विभागीय के अधिकारियों से खफा है। ग्रामीणों का कहना है कि जब गुलदार किसी गांव में आकर पशुओं को निवाला बना लेता है तो वन विभाग के अधिकारी गांव में पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का भरोसा देकर शांत कर देते है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि हरेवली क्षेत्र के कई गांवों खिजरपुर, हरेवली, भगौता, शहजादपुर, कुराली, शाहनगर, रामनगर गोसाई में गुलदार से पिछले कई काफी दिनों से आतंक मचा रखा है। गुलदार अब तक दर्जनों पशुओं और आवारा और पालतू कुत्तों को निवाला बना चुका है। एक सप्ताह पहले गुलदार हरेवली के रामगंगा बैराज पर जा धमका था। उन्होंने बैराज पर बने एक सरकारी आवास में घुस कर किसी तरह से जान बचाई थी। दिन निकलने के बाद जब बैराज पर लोगों की चहलकदमी हुई तो वह कमरे में बाहर निकलने की हिम्मत कर पाए थे। इस दौरान गुलदार बैराज से दो कुत्तों को भी उठाकर ले गया था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर गुलदार के दहशत से निजात दिलाने का भरोसा दिया था। बताया था कि वन विभाग तो गुलदार को बैैराज पर पिंजरा लगाकर कैद करने का प्रयास करेगा ही , ग्रामीण व बैराज कर्मी भी सतर्कता बरते। एक सप्ताह बीतने के बाद भी वन विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने को अभी तक बैराज पर पिंजरा नहीं लगाया जा सका है। जिससे लोगों में असंतोष है। ग्रामीण अनिल , केपी सिंह, यशवीर सिंह, भूरे सिंह,लाल ने रेंजर से बैराज पर पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन


हमारे पास गश्त के सिवा और कुछ नहीं है : रेंजर
नगीना रेंज के रेंजर चंद्रकिरन सिंह का कहना है कि विभाग में उनके पास केवल गश्त के अलावा और कुछ नहीं है। विभाग के पास वन्य जीवों को कैद करने को केवल एक पिंजरा था। वह भी खराब पड़ा है। जब रेंजर से इस बाबत अपने उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट कर अवगत कराने के बारे में पूछा गया तो वह उबाल खा गए है। बोले यह भी कोई बात है , जब पिंजरा खराब है उसे स्वयं ही ठीक करा लिया जाएगा। रेंजर ने डिवीजन के किसी उच्चाधिकारी का फोन नंबर देने से भी मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed