फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दिव्यागों की समस्याए तेजी से निस्तारण के निर्देश

दिव्यागों की समस्याए तेजी से निस्तारण के निर्देश

Wed, 27 Dec 2017 11:49 PM IST
Updated Wed, 27 Dec 2017 11:49 PM IST
विज्ञापन
दिव्यागों की समस्याए तेजी से निस्तारण के निर्देश
बिजनौर । मुख्य विकास अधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि दिव्यांगों की समस्याओं का तेजी से निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही को सहन नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभा कक्ष में दिव्यांगों की समस्याओं के निस्तारण के संबंध में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने कहा कि अधिकारी ब्लॉक वार दिव्यांगों का कैंप लगाया जाना सुनिश्चित करें । वहॉ पर आधार कार्ड कैंप, स्वास्थ्य कैंप, पेंशन और समूह गठन गठित करने के भी निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय विकलांग एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एम आर पाशा ने अपनी तरफ से विभिन्न मगें रखी। सभी गरीब दिव्यांगों के आय प्रमाण पत्र ग्रामीण 42,000 और शहरी 44,000 रुपये के बनाये जाएं। दिव्यांगों के मुख्यमंत्री राहत कोष अनुदान हेतु आए आवेदनों की जांच तुरंत कर तहसील स्तर से भेजी जाए। तहसीलों में विलंब ना किया जाए, सभी दिव्यांगजनों के सरकारी आवास और सभी गरीब दिव्यांगों के अंतोदय/पात्र गृहस्थी कार्ड बनाये जाएं। सभी दिव्यांगों को बेरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जाएं। बैँक शाखा प्रबंधकों को आदेशित किया जाए कि दिव्यांगों को हीनभावना से न देखें । मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि वह दिव्यांगों की समस्याओं का त्वरित गति से निस्तारण करें। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मदन गर्ब्याल, ट्रेनी आईएएस इंद्रजीत सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी और एसडीएम, अग्रणी बैंक प्रबंधक, समाज कल्याण अधिकारी, पूर्ति अधिकारी, विकलांग कल्याण अधिकारी, दिव्यांगों से जुडे़ संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed