{"_id":"5a3aada14f1c1baf678c2d2d","slug":"141513794977-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीडीपीओ ने निर्देश देते हुए कार्रवाई को चेताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीडीपीओ ने निर्देश देते हुए कार्रवाई को चेताया
Updated Thu, 21 Dec 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । बाल विकास परियोजना अधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के साथ बेहतर परिणाम देने के निर्देश दिए।
बुधवार को ब्लॉक कार्यालय परिसर सीडीपीओ आशा त्रिपाठी ने विकास खंड की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की बैठक ली। उन्होंने विभागीय योजनाओं की जानकारी के साथ साथ प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना में आवेदन करने के संबंध में बताया। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सबसे पहला कार्य आंगनबाड़ी केंद्रों को स्वच्छ और सुंदर बनाना होना चाहिए। उन्होंने केंद्रों की लोकप्रियता बढ़ाने और जनसमुदाय के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने की सलाह दी।
सीडीपीओ ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के घर पर ही संचालित होने की शिकायत मिली, तो इसके गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। उन्होंने 16 से 30 दिसंबर तक मनाए जा रहे पोषण पखवाड़े के अंतर्गत तिथिवार कार्यक्रम आयोजित करने और फोटोग्राफी कराते हुए पंजिका बनाने के निर्देश दिए। बैठक में कमला शर्मा, सुमनलता, बेबी रानी, गजाला परवीन, शशिबाला सहित कईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।