फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए गए सूत्र

महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए गए सूत्र

Thu, 30 Nov 2017 12:06 AM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
महिलाओं को सशक्त बनाने के दिए गए सूत्र
बिजनौर । पंचायतों में महिलाओं की सशक्त भूमिका विषय पर दिल्ली में पंचायतीराज क्षमता निर्माण कार्यक्रम का आयोजन हुआ है। कार्यक्रम में जिले की चार महिला ग्राम प्रधानों ने भाग लिया। महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने ग्राम पंचायतों को मजबूत बनाने और महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने के सूत्र बताए। महिलाओं से अपनी शक्ति पहचानने का आह्वान किया है।
विज्ञापन

डीपीआरओ मनीष कुमार के अनुसार पंचायतीराज की चुनी हुई महिला प्रतिनिधियों के क्षमता निर्माण के लिए केंद्र की ओर से नेशनल कॉपरेटिव यूनियन आफ इंडिया हौज खास दिल्ली में एक दिवसीय कार्यक्रम हुआ। जिले से मोहम्मदपुर देवमल ब्लॉक की ग्राम पंचायत तैमूरपुर दीपा की प्रधान संजू रानी, रशीदपुर गढ़ी की प्रधान कुसुम, स्योहारा ब्लाक की ग्राम पंचायत रनावली की प्रधान गिरजेश कुमारी और नहटौर ब्लाक की ग्राम पंचायत भटियाना खुशहालपुर की प्रधान मधु ने भाग लिया है। प्रधान संजू रानी के अनुसार कार्यक्रम में महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी मुख्य अतिथि थी। उन्होंने कहा है कि सामाजिक संरचना में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। महिला ग्राम प्रधानों का आंगनबाड़ी केंद्रों पर विशेष निगरानी करने का कहा गया है। इससे बच्चों को कुपोषण जैसी बीमारियों से बचाया जा सके। महिलाओं को समाज की रीढ़ बताया। महिलाओं को ग्राम पंचायतों की बैठकों में ज्यादा संख्या में आने को प्रेरित किया जाए। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को गति देने पर बल दिया। महिलाओं को शासन की योजनाओं का पूरा लाभ देने को कहा गया। संजो रानी के अनुसार उन्हें भी बोलने का मौका दिया गया। उन्होंने महिलाओं का जीवन स्तर सुधारने के लिए कई सुझाव दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed