फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सभासद के दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े

सभासद के दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े

Tue, 21 Nov 2017 12:27 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:27 AM IST
विज्ञापन
सभासद के दो प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े
बिजनौर। नगर पालिका के सभासद के दो प्रत्याशी आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर पथराव कर दिया। पथराव में चार लोग घायल हो गए। घटना को लेकर काफी देकर अफरा-तफरी मची रही।
विज्ञापन

बिजनौर की नगर पालिका की वार्ड संख्या 22 से गुलाब अहमद व पूर्व सभासद वसीम भोला चुनाव लड़ रहे है। दोनों में तनातनी चल रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सोमवार को वसीम उर्फ भोला ने अपने वार्ड में रोड़ शो निकाला। शाम करीब साढ़े चार बजे गुलाब अहमद अपने समर्थकों के साथ जनसभा करने निकल गए। गुलाब अहमद के मुताबिक वह वसीम भोला के घर से कुछ ही दूरी पर थे कि वसीम के समर्थक लाठी-डंडे व तलवार लेकर उनकी तरफ दौड़ पड़े। गुलाब के समर्थकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उन पर पथराव शुरू कर दिया। पथराव में बब्बू, सरफराज, मोहम्मद जिया, नसीम उर्फ काला घायल हो गए। घटना को लेकर काफी देर तक अफरा-तफरा मची रही। पूर्व सभासद वसीम भोला के मुताबिक उनका मकान वार्ड 22 में नही आता है। गुलाब सिंह व उसके समर्थक उनके घर के बाहर हल्ला कर रहे थे। उनके समर्थकों ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो गुलाब के समर्थक उनसे भीड़ गए। उन्होंने पथराव व किसी के घायल होने की बात से इंकार किया गया। शहर कोतवाली फतेह सिंह के मुताबिक अभी घटना की तहरीर नही मिली है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


शराब बांटने से रोकने पर प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े
स्योहारा। एक प्रत्याशी के समर्थकों द्वारा शराब बांटने से रोकने को लेकर जमकर मारपीट हुई। एक प्रत्याशी ने थाने में जाकर शराब बांटने की शिकायत की।
स्योहारा में नगरपालिका के अध्यक्ष पद के समर्थक शहर में वैन से शराब बांट रहे थे। जैसे ही वह दूसरे प्रत्याशी के घर के सामने पहुंचे तो प्रत्याशी के समर्थकों ने उन्हें पकड़ लिया। इस दौरान दोनो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक प्रत्याशी ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायक की। थानाध्यक्ष धर्मपाल सिंह के मुताबिक किसी भी प्रत्याशी की ओर से कोई तहरीर नही आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed