फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   अतिसंवेदनशील प्लस मतदेय स्थलों पर सीधे प्रसारण को लगेंगे 89 सीसीटी कैमरे

अतिसंवेदनशील प्लस मतदेय स्थलों पर सीधे प्रसारण को लगेंगे 89 सीसीटी कैमरे

Tue, 21 Nov 2017 12:26 AM IST
Updated Tue, 21 Nov 2017 12:26 AM IST
विज्ञापन
अतिसंवेदनशील प्लस मतदेय स्थलों पर सीधे प्रसारण को लगेंगे 89 सीसीटी कैमरे
570 कैमरों से मतदान केंद्रों पर होगी निगरानी
विज्ञापन

बिजनौर। 12 नगरपालिका, छह नगर पंचायतों के अति संवेदनशील प्लस मतदान स्थलों के चुनाव का मतदान के दिन सीधा प्रसारण चुनाव आयोग और जिला निर्वाचन कार्यालय को होगा। चुनाव प्रसारण के लिए 89 स्पेशल सीसीटीवी कैमरे लगेंगे। अन्य मतदान केंद्रों की 570 सामान्य कैमरे निगरानी रखेंगे।
निकाय चुनाव की 12 नगरपालिका, छह नगरपंचायतों के छह लाख 41411 मतदाता 22 नवंबर को वोट डालेंगे। मतदान के लिए 862 बूथ बनाए गए हैं। इनमें 269 संवेदनशील, 436 अतिसंवेदनशील, 137 अतिसंवेदनशील प्लस मतदेय स्थल हैं। आयोग के निर्देश पर मतदान में निष्पक्षता लाने के लिए अति संवेदनशील प्लस मतदेय स्थलों का सीधा प्रसारण होगा। इसको आयोग समेत जिला निर्वाचन कार्यालय की टीम वॉच करेगी।
विज्ञापन

सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार मतदान का सीधा प्रसारण करने के लिए अतिसंवेदनशील प्लस मतदेय स्थलों पर 89 सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। मतदेय स्थलों के वोटिंग की मिनट टू मिनट कंट्रोल रूम में तैनात टीम वाचिंग करेंगी। अतिसंवेदनशील और संवेदनशील मतदेय स्थलों पर 570 सामान्य कैमरे लगेंगे। वोट डालने वाले हर मतदाता की लाइन में लगने से लेकर बूथ तक जाने की वीडियोग्राफी होगी। कैमरों के संचालन के लिए बूथवार कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट समेत चुनाव से जुडे़ अधिकारी फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी की रैंडम चैकिंग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला मतदान कार्मिक वेलफेयर सैल का गठन
बिजनौर। चुनाव आयोग के निर्देशानुसार चुनाव में द्वितीय मतदान अधिकारी के रूप में लगी महिला कर्मचारियों को अपने रवानगी स्थल से मतदेय स्थल स्थल तक पहुंचाने एवं मतदेय स्थल पर उनके प्रवास, खानपान एवं प्रस्थान की व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर महिला मतदान कार्मिक वेलफेयर सैल का गठन किया गया है। दीप्ती भार्गव डीपीओ मोबाइल नंबर 9412968923 को प्रात: छह बजे से दोपहर दो बजे तक, वंदन सहायक श्रम आयुक्त मोबाइल नंबर 08587871700 पर दोपहर दो बजे से रात 10 बजे तक और अमिता वर्मा उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र मोबाइल नंबर 9871988923 को रात्रि 10 बजे से प्रात: छह बजे तक का प्रभारी बनाया गया है। ये अधिकारी डीपीओ के विकास भवन स्थित दफ्तर कक्ष संख्या 209 में मौजूद रहेंगे। सैल का दूरभाष संख्या 01342-261171 है। सैल में चौबीस घंटे कर्मचारी रहेंगे। जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय में संबद्ध 181 महिला सैल भी 22 नवंबर को सैल से संबद्ध रहेगी।

कर्मचारियों के लिए रहेगी भोजन की व्यवस्था
बिजनौर। उपजिला निर्वाचन अधिकारी कार्मिक और सीडीओ इंद्रमणि त्रिपाठी के अनुसार 21 नवंबर को मतदान कर्मचारी अपने आवंटित मतदान केंद्र पर पहुंच जाएंगे। कर्मचारियों के भोजन और जलपान की व्यवस्था मतदान केंद्र पर रहेगी। इसके लिए कर्मचारियों को मतदान केंद्र पर खाना बनाने वाले व्यक्ति को 50 रुपये देने होंगे। कर्मचारी मतदान केंद्र पर किसी का आतिथ्य स्वीकार नहीं करेंगे, शिकायत मिलने पर कार्रवाई होगी।


पर्यवेक्षक विजय किरण आनंद पहुंचे बिजनौर
बिजनौर। चुनाव आयोग ने निकाय चुनाव में स्वच्छता मिशन के निदेशक विजय किरण आनंद को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पर्यवेक्षक रविवार की रात बिजनौर पहुंच गए हैं। सोमवार को उन्होंने एनआईसी में चुनावी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed