{"_id":"5a01fb884f1c1b72548bb85a","slug":"141510079368-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम को धान खरीद की प्रगति मिली खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम को धान खरीद की प्रगति मिली खराब
Updated Tue, 07 Nov 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम को धान खरीद की प्रगति मिली खराब
बिजनौर। डीएम जगतराज को धान खरीद की समीक्षा में प्रगति बेहद खराब मिली है। समीक्षा में धान की सरकारी खरीद मात्र पौने छह प्रतिशत मिली है। डीएम ने धान खरीद से जुड़े अधिकारियों की जमकर क्लास ली। एडीएम प्रशासन को खराब प्रगति दर्शाने वाली तीन खरीद एजेंसियों को चेतावनी पत्र जारी करने की हिदायत दी है।
डीएम जगतराज ने कलक्ट्रेट सभागार में धान खरीद की समीक्षा की। जिले में धान खरीद की जिम्मेदारी नौ एजेंसियों को सौंपी गई है। शुरू में करीब तीन हजार खरीद केंद्र बनाए गए थे। बाद में किसानों को सुविधा देने के लिए 138 केंद्र और बढ़ा दिए गए। जिले का धान खरीद का कुल लक्ष्य पचास लाख मीट्रिक टन है। समीक्षा में यह बात सामने आई कि पीसीएफ ने लक्ष्य के विपरीत मात्र 03.10 प्रतिशत, एग्रो ने 02.83 तथा एसएसएफसी ने 05.69 प्रतिशत की खरीद की है।
डीएम ने खराब प्रगति पर नाराजगी जताई। एजेंसियों के अधिकारियों को आड़े हाथों लेते हुए डीएम ने एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल को इन एजेंसियों के प्रभारियों को तत्काल चेतावनी पत्र जारी करने की हिदायत दी। कहा कि एजेंसियों के प्रभारी गांवों का दौरा कर किसानों से संपर्क करें। किसानों को सरकारी धान खरीद केंद्रों पर धान लाने के लिए प्रेरित करें। डीएम ने एजेंसियों द्वारा धान खरीद में अपेक्षित प्रगति नहीं लाने पर कार्रवाई करने की बात कही है। एडीएम प्रशासन मदन सिंह गर्ब्याल सहित सभी एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।