फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   सितंबर के अंत तक डबल फाटक फ्लाईओवर तैयार करने की योजना

सितंबर के अंत तक डबल फाटक फ्लाईओवर तैयार करने की योजना

Mon, 11 Sep 2017 11:52 PM IST
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
सितंबर के अंत तक डबल फाटक फ्लाईओवर तैयार करने की योजना
डबल फाटक फ्लाईओवर के लिए मिट्टी नहीं
विज्ञापन

नजीबाबाद(बिजनौर)। डबल फाटक फ्लाईओवर निर्माण कार्य पूरा होने में मात्र दो हजार घन मीटर मिट्टी बाधक बन गई है। सेतु निगम द्वारा एक खेत से मिट्टी लेने की फाइल स्वीकृति के लिए दो सप्ताह से एडीएम फाइनेंस कार्यालय में जमा है।
सेतु निगम को डबल फाटक निर्माण कार्य पूरा करने में अब केवल दो हजार घन मीटर मिट्टी की जरूरत है। खेत से मिट्टी उठाने में स्थानीय प्रशासन से जिला प्रशासन तक दी जाने वाली स्वीकृति की लंबी प्रक्रिया फ्लाईओवर का निर्माण जल्द पूरा होने की उम्मीद लिए क्षेत्रवासियों के लिए कष्ट भरी साबित हो रही है। सेतु निगम द्वारा एक खेत से मिट्टी उठाने और रॉयल्टी जमा कराने के लिए काफी समय पूर्व राजस्व विभाग को आवेदन किया था। एसडीएम के निर्देश के बावजूद राजस्व कर्मचारियों ने जांच प्रक्रिया में काफी समय लगा दिया।
विज्ञापन

एसडीएम नजीबाबाद कार्यालय से अगस्त के अंतिम सप्ताह में स्वीकृति के लिए फाइल एडीएम कार्यालय बिजनौर भेजी गई है। अभी तक सेतु निगम को फ्लाईओवर के बिहारी तिराहा क्षेत्र में फ्लाईओवर के लिए आवश्यक मिट्टी नहीं मिल पाई है जिससे बिहारी तिराहा क्षेत्र का फ्लाईओवर निर्माण कार्य रुका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज अग्रवाल ने बताया कि बिहारी तिराह क्षेत्र में फ्लाईओवर को मिट्टी भरान के साथ संपर्क मार्ग से जोड़ा जाना है। उन्होंने बताया कि डबल फाटक फ्लाईओवर पर मात्र हॉट मिक्स प्लांट से पूरे फ्लाईओवर पर एक साथ डावर रोड बनाई जानी है। सितंबर के तीसरे पखवाड़े में हाट मिक्स प्लांट शुरू हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि मिट्टी का भरान होते ही सितंबर के अंत तक डबल फाटक फोरलेन फ्लाईओवर का काम पूरा हो जाएगा। निर्माण कार्य पूरा होने के साथ ही तत्काल प्रभाव से पूरे फ्लाईओवर को आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा।


मिट्टी उठाने की स्वीकृति जारी : एडीएम
नजीबाबाद। एडीएम वित्त एवं राजस्व सुरेंद्र राम ने बताया कि सेतु निगम को फ्लाईओवर निर्माण के लिए आवश्यक मिट्टी उठाने की फाइल को नियमानुसार स्वीकृति दे दी गई है। उन्होंने सेतु निगम से तत्काल कार्यालय से फाइल प्राप्त करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed