{"_id":"599737d04f1c1bab778b4933","slug":"141503082448-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्व हिंदू महासंघ का जिला सम्मेलन आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्व हिंदू महासंघ का जिला सम्मेलन आयोजित
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद । विश्व हिंदू महासंघ के सम्मेलन में हिंदुत्व की रक्षा के साथ संगठन और सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया गया।
लाला मग्धू शरण सरस्वती शिशु मंदिर में विश्व हिंदू महासंघ का जिला स्तरीय सम्मेलन आयोजित किया गया। वरिष्ठ भाजपा नेता शंभूनाथ कौशिक की अध्यक्षता में हुए सम्मेलन में विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष और पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में चल रहे महासंघ का उद्देश्य हिंदुत्व और भारतीय संस्कृति की रक्षा करना, देश में एकता, अखंडता बनाए रखना है। राजन टंडन गोल्डी के संचालन में आयोजित सम्मेलन में डॉ. जसवंत सिंह, धर्मपाल सिंह राजपूत, डॉ. आमोद अरोड़ा, शंभूनाथ कौशिक, सुरेश शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से राष्ट्र विकास और जनहित योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के प्रयासों के साथ राष्ट्र कि अस्मिता की रक्षा के लिए किए जा रहे प्रयास की चर्चा की। सम्मेलन में यशवंत सिंह, सतीश चौहान, राधेलाल, गुरजीत सिंह काका, जितेंद्र चौहान सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल हुए।
महासंघ के मंडल अध्यक्ष घोषित
विश्व हिंदू महासंघ के जिला सम्मेलन में नांगलसोती मंडल के लिए प्रवेश कुमार को अध्यक्ष मनोनीत किया । महासंघ के भागूवाला मंडल के लिए पवन कुमार, गजरौला पाईमार मंडल के लिए प्रयांक भारद्वाज अध्यक्ष चुने गए।