{"_id":"5990aaba4f1c1b04508b47d4","slug":"141502653114-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समझौते के बाद दूसरी दुल्हन के साथ हो गई विदाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समझौते के बाद दूसरी दुल्हन के साथ हो गई विदाई
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ापुर। दूसरी शादी रचाने के मामले में पुलिस के हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों में समझौता हो गया। पहली पत्नी को सवा दो लाख रुपये देने की शर्त पर दूल्हा अपनी दूसरी पत्नी को साथ ले गया।
शनिवार को कस्बे के मोहल्ला सत्तीयान में धामपुर थाना क्षेत्र के गांव हकीमपुर से एक व्यक्ति की बारात आई थी। निकाह की रस्म अदायगी के बाद बारातियों संग दूल्हा अपनी दुल्हन के विदाई की बांटजोह रहा था कि अचानक वहां 100 नंबर डायल की पुलिस आ धमकी। दूल्हे और बारातियों के माजरा समझ में आते ही दूल्हा व बाराती वहां से भाग निकले। पुलिस दूल्हे के पिता को पकड़कर थाने ले गई। दरअसल अपने पति के दूसरी शादी रचाने की भनक मिलने पर पहली पत्नी अपने भाई व अपनी साढ़े तीन साल की बच्ची को लेकर शादी स्थल पर आ धमकी थी। साथ आए ग्राम सदनपुर थाना चांदपुर निवासी उसके भाई ने पुलिस को बताया था कि उसकी बहन की शादी पांच वर्ष पूर्व दूसरी शादी रचाने वाले इसी व्यक्ति के साथ हुई थी , इससे उसके पास साढ़े तीन साल की एक बेटी भी है। आरोप लगाया कि पति-पत्नी व ससुरालियों से अनबन रहने पर उसकी बहन अपनी बच्ची के साथ बीते साढ़े तीन साल से अपने मायके में ही रह रही है और इस संबंध में पति-पत्नी के बीच कई मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन है। इस मामले में पुलिस के हस्तक्षेप और उनकी बिरादरी के जिम्मेदार लोगों की मध्यस्थता से देर रात दोनों पक्षों में पहली पत्नी के अदालत में दायर वादों में फैसलानामा लिखकर देने के बाद दूल्हे द्वारा पहली पत्नी को सवा दो लाख की धनराशि देने पर सुलह हुई। दोनों पक्षों में समझौता हो जाने के बाद देर रात दूल्हा अपनी दूसरी दुल्हन की विदाई कराकर अपने साथ ले गया।