{"_id":"5963d1d34f1c1b23558b470c","slug":"141499714003-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुखार से मजदूर की मौत, परिवार में मच कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुखार से मजदूर की मौत, परिवार में मच कोहराम
Updated Tue, 11 Jul 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुखार से मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
हीमपुरदीपा (बिजनौर)।
जिला अस्पताल में एक मजूदर की बुखार से मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। परिजन बिना किसी कार्रवाई के शव को ले गए।
हीमपुरदीपा के गांव रेहरा निवासी शहजाद (24) ईद के बाद देहरादून में एक ठेकेदार के पास मजदूरी करने गया था। तभी से उसे बुखार आ रहा था। शहजाद रविवार को देहरादून से बिजनौर आ रहा था तो किरतपुर में बस में वह बेहोश हो गया। चालक-परिचालक ने पुलिस को सूचना देकर रविवार शाम उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान शाम को उसकी मौत हो गई। सोमवार को परिजन शहजाद को ढूंढते हुए जिला अस्पताल पहुंचे तो उसकी मौत का पता चला। चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजन बाद में बिना किसी कार्रवाई के शव को ले गए। परिजनों के अनुसार, एक साल पहले ही शहजाद की शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है।