फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   विश्व योग दिवस पर 25 हजार लोग करेंगे योग

विश्व योग दिवस पर 25 हजार लोग करेंगे योग

Wed, 21 Jun 2017 12:08 AM IST
Updated Wed, 21 Jun 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
विश्व योग दिवस पर 25 हजार लोग करेंगे योग
बिजनौर। विश्व योग दिवस की तैयारी पूरी हो गई है। प्रशासन ने व्यवस्था बनाने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। जिला मुख्यालय समेत तहसील व ब्लॉक स्तर पर योग कार्यक्रम है। योग कार्यक्रम में करीब 25 हजार लोगों के शामिल होने का अनुमान है। योग स्थलों को चमन बना दिया गया है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए एंबुलेंस को योग स्थल पर तैनात कर दिया गया है। योग स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने कोई कसर नही छोड़ी है। प्रशासनिक अधिकारी मंगलवार की देर शाम तक व्यवस्थाओं को अमलीजामा पहनाने में लगे रहे। योग स्थलों को योग कार्यक्रम के लिए पूरी तरह तैयार कर दिया गया है। जिला मुख्यालय पर नेहरू स्टेडियम में करीब तीन हजार लोगों की योग करने की व्यवस्था है। जिले में चांदपुर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर तहसील समेत 12 ब्लॉक में भी व्यवस्था पूरी है। प्रशासन ने योग स्थल पर पीने के पानी की व्यवस्था नगरपालिकाओं की निगरानी में की है। योग स्थल को पंचायत विभाग के सफाई कर्मियों ने पूरी तहर चमन बना दिया है। पुरुष व महिलाओं के अलग-अलग मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने नेहरू स्टेडियम, नजीबाबाद, नहटौर, किरतपुर के योग स्थल पर दो-दो एंबुलेंस की व्यवस्था की गई, जबकि अन्य योग केंद्र पर एक-एक एंबुलेंस लगाई गई है। चिकित्सकों की टीम योग स्थल पर तैनात कर दी गई है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला संपर्क प्रमुख प्रशांत महर्षि के अनुसार योग स्थलों पर मंच तैयार हो गए है। विश्व योग दिवस पर प्रशिक्षित योगाचार्य योग कराएंगे। प्रशासन ने भी योग का प्रचार प्रसार के लिए प्रचार वाहन की व्यवस्था की है। योग सुबह छह बजे से आठ बजे तक होगा। नेहरू स्टेडियम में बिना पास के प्रवेश नहीं दिया जाएगा। लोगों से सुबह पांच बजे से पौने छह बजे स्टेडियम में आने की अपील की गई है। सभी योग स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। एसपी अतुल शर्मा के मुताबिक नेहरू स्टेडियम के अलावा जिले में तहसील व ब्लाक में भी पुलिस के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 13 स्थानों पर पर पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन


कार्यक्रम स्थल पर पुलिसबल व एंबुलेंस की गई तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed