फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   14 more corona infected cases found in the district

जिले में 14 और मिले कोरोना संक्रमित केस

Fri, 03 Jul 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
14 more corona infected cases found in the district
मंडावर के गांव इनामपुर के मोहल्ला खेवा को सील करवाती पुलिस। - फोटो : BIJNOR
जिले में 14 और मिले कोरोना संक्रमित केस
विज्ञापन

बिजनौर। जिले में एक ही दिन में 14 कोरोना पॉजिटिव केस मिले हैं। इनके साथ ही कुल 546 जांच रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई हैं। नए मरीजों को मिलाकर जनपद में अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 317 हो गई है। इनमें से छह मरीजों की कोरोना से मौत हो चुकी है, जबकि 237 लोगों ने बेहतर इम्युनिटी पावर के बूते कोरोना से जंग जीती है। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 74 हो गई है। नए मरीजों में बिजनौर, नजीबाबाद क्षेत्र के दो-दो, अफजलगढ़ क्षेत्र के तीन, नूरपुर, नगीना, किरतपुर, नहटौर, स्योहारा, धामपुर, चांदपुर क्षेत्र का एक-एक शामिल हैं। बृहस्पतिवार को भी जिले में तीन केस मिले थे। इनमें से दो को मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी और एक निजी अस्पताल के चिकित्सक को टीएमयू मुरादाबाद भेजा गया था।

जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 317 पर पहुंच चुका है। अब एक्टिव पॉजिटिव केस 74 हो गए हैं। सीएमओ डॉ. विजय कुमार यादव के अनुसार एक जुलाई को जनपद से कुल 571 सैैंपल जांच के लिए नोएडा भेजे गए थे। शुक्रवार को 14 पॉजिटिव और 546 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आईं, जबकि शेष रिपोर्ट अभी प्रतीक्षित हैं। नए मरीजों में नहटौर क्षेत्र के गांव मुरशदपुर निवासी 30 साल का युवक, नजीबाबाद क्षेत्र के गांव फजलपुर तबेला का रहने वाला 25 वर्षीय युवक, नजीबाबाद के मोहल्ला सुभाष नगर निवासी 48 साल का व्यक्ति, अफजलगढ़ नगर का 39 साल का युवक, अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव गोवर्धनपुर का रहने वाला 34 वर्षीय युवक, इसी क्षेत्र के गांव मुनीरनगर निवासी 30 वर्षीय युवक, नूरपुर के मोहल्ला छिप्पी निवासी 50 साल का व्यक्ति, भारतीय स्टेट बैंक नगीना का 34 वर्षीय कर्मचारी, किरतपुर थाने के गांव जीवन सराय का 37 साल का युवक, बिजनौर इलाके के गांव मोहम्मदपुर देवमल गांव निवासी 35 वर्षीय महिला और बिजनौर के ही मोहल्ला नई बस्ती निवासी 25 साल का युवक, स्योहारा क्षेत्र के गांव हरौली निवासी 13 वर्षीय किशोर, हाईडिल कॉलोनी धामपुर का रहने वाला 37 साल का युवक, चांदपुर क्षेत्र के गांव स्याऊ का 52 वर्षीय व्यक्ति शामिल है। सभी को उपचार के लिए मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र स्वाहेड़ी भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed