फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   14 infected including one aged

एक वृद्ध सहित 14 संक्रमित मिलने से मचा हड़कंप

Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
14 infected including one aged
अफजलगढ़ में कोरोना पीड़ितों को उपचार के लिए ले जाते स्वास्थ्य विभाग की टीम। - फोटो : BIJNOR
एक वृद्ध सहित 14 संक्रमित मिले
विज्ञापन

बिजनौर। एक वृद्ध सहित 14 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इनके साथ में 87 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। नए मरीजों में सबसे कम 21 और सबसे अधिक 58 साल का वृद्ध शामिल है। नए मरीज मिलने के साथ ही जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 772 हो गई है। इनमें से 624 ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, जबकि नौ लोगों की मौत हुई है। वर्तमान में सक्रिय उपचाराधीन 139 हो गए हैं।
जनपद में मंगलवार को 14 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार को पॉजिटिव आए मरीजों में कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बढ़ापुर निवासी 27 साल का युवक, अफजलगढ़ क्षेत्र के गांव तुरतपुर का रहने वाला 23 वर्षीय, गांव भूतपुरी निवासी 35 साल, गांव मच्छमार का रहने वाले 26, 21, 26 वर्षीय, गांव मेघपुर में 29 वर्षीय, ग्राम कासमपुरगढ़ी निवासी 25 वर्षीय, गांव जैनुलआब्दीनपुर, गांव मनोहरवाली निवासी 34-34 वर्षीय, ग्राम नावका निवासी 39 और चांदपुर के मोहल्ला ढाली बाजार निवासी 21 वर्षीय युवक तथा इसी मोहल्ले का रहने वाला 58 साल का वृद्ध पॉजिटिव आए हैं। इनके साथ ही 87 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई। वर्तमान में एक्टिव पॉजिटिव केस की संख्या 139 हो गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डा. विजय कुमार यादव के अनुसार जिले से अब तक कुल 21 हजार 388 सैंपल जांच के लिए भेजे जा चुके हैं। इनमें से 21 हजार 362 जांच रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब तक 20 हजार 37 नेगेटिव और 772 पॉजिटिव आ चुके हैं। नौ लोगों की मौत हुई है और 624 लोग ठीक होकर अपनों के बीच लौट चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed