{"_id":"5929cce04f1c1b4b52535cf5","slug":"14-doctors-including-doctors-are-absent","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों सहित 14 मिले गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों सहित 14 मिले गैरहाजिर
ब्यूरो/अमर उजाला, बिजनौर
Updated Sun, 28 May 2017 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजनौर में जिलाधिकारी जगतराज ने दोपहर एक बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, महिला अस्पताल, नगर पालिका चांदपुर का आकस्मिक रूप से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान महिला अस्पताल में आठ, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र स्याऊ में तीन चिकित्सक और नगर पालिका में तीन कर्मचारी यानी कुल 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।
महिला अस्पताल चांदपुर में गंदगी के अलावा भारी अव्यवस्था पायी गई। यहां राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम से संबंध दोनों टीमों के संविदा पर नियुक्त सभी आठ चिकित्सक अनुपस्थित पाए गये। जिलाधिकारी ने कड़ी आपत्ति व्यक्त करते हुए सभी अनुपस्थित चिकित्सकों का एक दिन का वेतन काटने तथा उनकी सेवाओं पर पुनर्विचार करने के आदेश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए। इसके अलावा महिला अस्पताल में न के बराबर संख्या में मरीज पाए जाने पर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को अस्पताल की व्यवस्था सुचारु करने और स्थानीय महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाओं का अपेक्षित लाभ पहुंचाने के लिए अपनी देखरेख में स्टाफ नियुक्ति के निर्देश दिये।
वहीं डीएम ने नगर पालिका चांदपुर के निरीक्षण के दौरान तीन कर्मचारी साधु प्रसाद सिंह, शिव कुमार सहित तीन कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। एक दिन का वेतन काटनेे के निर्देश अधिशासी नगर पालिका को दिए गए।