फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दी दबिश, हड़कंप

आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दी दबिश, हड़कंप

Fri, 29 Mar 2019 12:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Mar 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने दी दबिश, हड़कंप
बालिका से दुष्कर्म, पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन

नजीबाबाद। बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जलालाबाद में दबिश दी। पुलिस की दबिश से क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
श्रीनगर में वेल्डिंग का काम करने वाला युवक अपने घर आया हुआ था। आरोप है कि प्रेमनगर जलालाबाद निवासी युवक महमूद ने एक सात वर्षीय बालिका को बहलाकर क्षेत्र के सुनसान इलाके में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम से बालिका के लापता होने के बाद से घंटों परिजन ढूंढते रहे। बुधवार रात करीब 10 बजे बालिका के बदहवास मिलने पर बालिका ने एक युवक द्वारा उसके साथ जबरन दुष्कर्म करने की जानकारी दी, जिससे क्षेत्र में रोष फैल गया। युवक की पहचान क्षेत्र में एक प्रतिष्ठान पर लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से हुई।
थाना प्रभारी संजय पांचाल, एसआई संजय कुमार, संदीप पंवार ने भारी पुलिस बल के माध्यम से बृहस्पतिवार को आरोपी युवक के घर पर दबिश दी, लेकिन आरोपी घर पर नहीं मिला। बालिका के भाई असगर ने युवक पर बालिका का अपहरण करने और उसके साथ दुष्कर्म करने की तहरीर पुलिस को सौंपी है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे पकड़ने के लिए टीम गठित की है। पुलिस ने बालिका का मेडिकल कराया है तथा उसके कपड़े भी जांच के लिए कब्जे में ले लिए हैं।
विज्ञापन


क्षेत्रीय लोगों ने किया विरोध
जलालाबाद। क्षेत्र में एक बालिका के साथ दुष्कर्म के विरोध के चलते क्षेत्र में लोगों में रोष रहा। क्षेत्र के लोगों ने कुछ प्रतिष्ठान बंद रखे और बालिकाओं को स्कूल नहीं भेजा। थाना प्रभारी संजय पांचाल ने बालिका के परिजनों और ग्रामीणों को दुष्कर्म के आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed