फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर होगी भाजपा की विजय

लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर होगी भाजपा की विजय

Wed, 30 Jan 2019 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में सभी सीटों पर होगी भाजपा की विजय
भाजपा कार्यकर्ताओं से गजरौला पहुंचने का आह्वान
विज्ञापन

नगीना। भाजपा की बैठक में कार्यकर्ताओं से दो फरवरी को अमरोहा जिले के गजरौला में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली में पहुंचने की अपील की। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले पर आयोजित नगीना विधानसभा क्षेत्र के पदाधिकारियों और बूथ अध्यक्षों की बैठक हुई।
भाजपा जिला प्रभारी आशु वर्मा ने कहा कि लोकसभा चुनावों के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश का कार्यकर्ता बूथ सम्मेलन दो फरवरी को गजरौला में होगा। इसमें अमित शाह बूथ स्तर और वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव में जीत के टिप्स देंगे। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता के विकास के लिए अनेक कार्य किए हैं, इसलिए लोकसभा चुनाव में भाजपा के मिशन 400 को कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने बताया कि भाजपा 12 फरवरी से 2 मार्च तक पूरे देश में मेरा घर, भाजपा का घर अभियान चलाएगी। इसके तहत घरों पर भाजपा के झंडे और स्टीकर, बैनर लगाए जाएंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जनता को बताया जाएगा। जिला प्रभारी ने जिला उपाध्यक्ष, विधानसभा संयोजक अजीत अग्रवाल को सम्मेलन में शत प्रतिशत बूथ अध्यक्ष व पार्टी के कार्यकर्ता ले जाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


शीघ्र होगा श्रीराम मंदिर का निर्माण
नगीना। भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक डॉ. भूपेश चौहान के आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में कहा कि प्रदेश में सपा-बसपा गठबंधन और प्रियंका गांधी का कोई प्रभाव लोकसभा चुनावों पर नहीं पड़ेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता शिखर पर है और देश की जनता फिर से नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का मन बना चुकी है। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद लोकसभा में पार्टी व सहयोगी दलों के सांसदों की संख्या 400 से अधिक होगी। कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण भाजपा ही कराएगी। सुप्रीम कोर्ट का निर्णय शीघ्र आएगा और मंदिर के निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष अजीत अग्रवाल, रंजीत चौधरी, पूर्व विधायक लवकुश कुमार, रमेश रागी, कुंवर कृष्णबलदेव, किसान मोर्चा के संयोजक अरविंद गहलोत, जिला मंत्री अनूप वाल्मीकि आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed