{"_id":"5c12977c42c7925cfa02c447","slug":"131544722300-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की संगोष्ठी आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ की संगोष्ठी आयोजित
Updated Thu, 13 Dec 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘उर्दू के उत्थान का प्रयास करें शिक्षक’
जलालाबाद/नजीबाबाद। अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ ने उर्दू भाषा के उत्थान के लिए भरपूर प्रयास करने, बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ अभियान पर काम करने सहित सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में सहयोग करने का आह्वान किया गया।
अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक संघ के प्रदेश मीडिया प्रभारी तनवीर अहमद निर्देशन में संगोष्ठी आयोजित हुई। वक्ताओं ने हिंदी के साथ उर्दू के उत्थान के लिए भरपूर प्रयास करने की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि उर्दू हिंदुस्तान की जुबान है। तनवीर अहमद ने हिंदी और उर्दू को दोनों भाषाओं को बराबर सम्मान देने, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ अभियान के लिए लोगों को जागरूक करने की अपील की। उन्होंने सरकार की जन कल्याण योजनाएं जैसे पर्यावरण बचाओ अभियान, पॉलिथीन मुक्त भारत, प्रदूषण हटाओ अभियान में सहयोग करने की बात कही। तनवीर अहमद ने बताया कि हाल ही में अखिल भारतीय उर्दू शिक्षक के प्रदेश अध्यक्ष चौ. वासिल अली ने प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की है। जिसमें उन्हें प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस अवसर पर परवेज आलम, मुश्ताक, फिरोज अहमद, जियाउर्रहमान अंसारी, इमामुद्दीन सिद्दीकी, जाकिर, हाजी अब्दुल फरीद, इमरान पाशा, अमीन अंसारी, शाहिस्ता खान, साजिद अहमद, वसीम अहमद, कासिम अंसारी आदि मौजूद रहे।