{"_id":"5c0c0deebdec2212cd2d6c28","slug":"131544293870-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में बाजार में अब नहीं दिखते कूड़े के ढ़ेर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिन में बाजार में अब नहीं दिखते कूड़े के ढ़ेर
Updated Sun, 09 Dec 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफाई अभियान के प्रति हो रहे जागरूक
बिजनौर। नगर पालिकाओं की ओर से चलाए जा रहे स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान को लोगों का पूरा सहयोग मिल रहा है। बिजनौर शहर में स्वच्छता के लिए जागरूक हो रहे नागरिक अपना कूड़ा पालिका के ट्रैक्टरों में ही डाल रहे हैं। जल्दी ही शहरों में कूड़े को प्रवृत्ति के अनुसार इकट्ठा करने के लिए 250 कूड़ेदान लगाए जाएंगे। इसके लिए नागरिकों के साथ बैठक कर स्थान निर्धारित किए जा रहे हैं।
पूरे देश में नागरिकों को शहरों को साफ रखने के लिए प्रेरित करने को स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चलाया जा रहा है। नगर पालिका व पंचायतों के सफाईकर्मी नगर में रात में सफाई अभियान चला रहे हैं। खासतौर से बाजार में रात में ही सफाई अभियान चलाया जा रहा है। आमतौर पर दुकानदार कूड़े को सुबह इकट्ठा कर सड़क पर फेंक देते हैं, लेकिन रात में सफाई अभियान चलने से वे प्रतिष्ठानों की सफाई करके नगर पालिका की ट्रैक्टर-ट्राली में कूड़ा डाल रहे हैं। वार्डों में कूड़ेदान रखने के लिए सभासदों व नागरिकों के साथ बैठक की जा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इन वार्डों के नागरिक कूड़ेदान रखवाने के लिए सहमत हो गए हैं। सदर पालिका में 250 कूड़ेदान रखे जाने हैं। इसके लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं।
सफाई निरीक्षक अमित गौतम के अनुसार पूरे शहर में हरे व नीले रंग के कूड़ेदान रखे जाएंगे। हरे कूड़ेदान में रसोई से निकलने वाला कूड़ा डलवाया जाएगा। इस कूड़े को गलाकर खाद बनाकर बेचा जा सकता है। इसके अलावा नीले कूड़ेदान में लोहा, प्लास्टिक, कपड़ा, कांच आदि अन्य सभी तरह का कूड़ा डलेगा। नगर पालिका ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी के अनुसार नागरिक सफाई कर्मचारी में सहयोग दे रहे हैं। दुकानों में भी हरे और नीले रंग के कूड़ेदान देखने को मिल रहे हैं। नागरिक स्वच्छ सर्वेक्षण में अपने शहर को साफ करके अपना शहर पूरे देश और प्रदेश में नंबर वन बनाएं।