फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   गंगा जल स्तर गिरा , मालन ने कहर बरपाया

गंगा जल स्तर गिरा , मालन ने कहर बरपाया

Sun, 02 Sep 2018 12:49 AM IST
Updated Sun, 02 Sep 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
गंगा जल स्तर गिरा , मालन ने कहर बरपाया
कम नहीं हो रहा मालन नदी का कहर
विज्ञापन

बिजनौर। मालन नदी का कहर कम नहीं हो रहा है। एक ओर जहां कई गांवों में मालन का पानी घुस गया, वहीं पुल पर पानी आने से बिजनौर-हरिद्वार मार्ग बाधित रहा। इस मार्ग के वाहनों को दूसरे मार्ग से निकाला गया। कई गांवों को जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।
पिछले कई दिनों से पहाडंों और मैदानी इलाकों में हो रही झमाझम बारिश से गंगा का जल स्तर बढ़ रहा था। हरिद्वार से रोज गंगा में डेढ़ लाख क्यूसेक से ज्यादा पानी छोड़ा जा रहा था। इससे तटीय गांव के लोगों की सांसे अटकी हुई थी। शुक्रवार को गंगा में एक लाख 76 हजार क्यूसेक पानी था। शनिवार को बारिश के बाद भी गंगा का जल स्तर घटने लगा है। गंगा में शाम के समय एक लाख 31 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। गंगा का पानी तो घट रहा है पर मालन नदी का कहर कम नहीं हो रहा है। मालन नदी ने रोज कहर बरपा रही है। मालन नदी का पानी शनिवार को गांव रावली के रपटे, ब्रह्मपुरी, मुजफ्फरपुर केशो समेत आसपास के कई गांवों में घुस गया। ब्रह्मपुरी में लोगों को फिर नाव से निकलने का सहारा लेना पड़ रहा है। मानसापुर, भोगपुर, चांदपुर, औरंगाबाद शकूरपुर, शहजादपुर सहित कई गांवों को जिला मुख्यालय से संपर्क मार्ग कट गया है। मंडावर मार्ग पर मालन नदी के पुल पर कई फिट पानी आने से बिजनौर-हरिद्वार मार्ग बंद कर दिया गया है। नजीबाबाद मार्ग से हरिद्वार के वाहन निकाले जा रहे है। मंडावर के वाहन वाया किरतपुर होकर जा रहे है। मध्य गंगा बैराज के जेई आयुष कुमार के मुताबिक गंगा में शनिवार को एक लाख 31 हजार क्यूसेक पानी चल रहा है। कभी भी पानी घट बढ़ सकता हैं।
विज्ञापन


गंगा में डूबे सात लोगों का नहीं चल पा रहा पता
बिजनौर। एक सप्ताह पहले गंगा में नाव पलटने से डूब सात लोगों का अभी कोई पता नहीं चला है। गंगा में पीएसी की टीम के साथ गोताखोर डूबे लोगों की तलाश में जुटे है। मंडावर क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व नाव पलटने से डूबे 28 लोगों में से 17 लोगों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था। चार महिलाओं के शव मिले थे। बाकी का अभी कोई पता नहीं चला है। गंगा में रोज डूबे लोगों की तलाश में स्थानीय गोताखोरों के साथ पीएसी की टीम लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed