{"_id":"5b7b0d8942c79246773ea302","slug":"131534791049-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी सट्टों पर सप्लाई गन्ने का पैसा होगा जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी सट्टों पर सप्लाई गन्ने का पैसा होगा जब्त
Updated Tue, 21 Aug 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्जी सट्टों पर सप्लाई गन्ने का पैसा होगा जब्त
बिजनौर। शासन ने फर्जी गन्ना सट्टों पर सख्त रुख अपनाया है। गन्ना आयुक्त ने फर्जी सट्टों पर डाले गए गन्ने का पैसा जब्त करने के निर्देश दिए हैं। जिले में अभियान के प्रथम चक्र में 1200 फर्जी सट्टे मिले हैं। गन्ना विभाग ने फर्जी सट्टों के निरस्तीकरण की कार्रवाई शुरू कर दी है। नया गन्ना खरीद केंद्र लगवाने के लिए आखिरी तारीख 20 अगस्त तक कोई प्रस्ताव डीसीओ दफ्तर को नहीं मिला है।
जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार गन्ना आयुक्त के निर्देश पर फर्जी गन्ना सट्टों के खिलाफ अभियान चल रहा है। अब फर्जी सट्टों पर डाले गए गन्ने का पैसा किसान को नहीं मिलेगा। यह पैसा उत्तर प्रदेश गन्ना आपूर्ति नियमावली के अंतर्गत एसडीएम के नाम से खोले गए सरकारी खाते में जमा हो जाएगा। वहीं मृतक किसानों के वारिस की सूची पर काम चल रहा है। मृतक की गन्ना सप्लाई वारिस के नाम चली जाएगी। जिला गन्ना अपर सांख्यिकी अधिकारी विकल भारती के मुताबिक प्रथम चरण में 1545 गांवों में सर्वे प्रदर्शन के दौरान 1200 फर्जी सट्टे पकड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि अभियान 31 मार्च तक चलेगा। किसान सर्वे में खतौनी, आधार कार्ड व मोबाइल नंबर ठीक करा लें, वरना उन्हें डीबीटी के माध्यम से गन्ना समितियों से खाद नहीं मिलेगा।
नहीं मिले नए सेंटर के प्रस्ताव
बिजनौर। जिला गन्ना अपर सांख्यिकी अधिकारी विकल भारती के अनुसार नया गन्ना खरीद केंद्र लगवाने के प्रस्ताव 20 अगस्त तक मांगे गए थे। बिलाई व नजीबाबाद चीनी मिलों ने प्रस्ताव तैयार करने की बात कही है, लेकिन अब तक डीसीओ दफ्तर को लिखित में प्रस्ताव प्राप्त नहीं हुआ है। बाकी सात मिलों से इस बारे में कोई सूचना नहीं मिली है। बिलाई मिल क्षेत्र के गांव सुनपता के किसान जिला गन्ना अधिकारी से मिले हैं। उनका पक्ष था कि वे नया सेंटर लगवाने के मानक पूरे करते हैं।
विज्ञापन
चीनी मिलों के भुगतान का लक्ष्य तय
बिजनौर। जिला गन्ना अधिकारी यशपाल सिंह के अनुसार जिला अधिकारी अटल कुमार राय ने जिले के चीनी मिलों की बैठक में उनका 31 अगस्त तक का गन्ना मूल्य भुगतान का लक्ष्य तय कर दिया है। समीक्षा में पाया गया कि चीनी मिलों ने किसानों को अब तक मात्र 79.8 प्रतिशत गन्ना मूल्य भुगतान किया है। डीएम ने इस पर असंतोष जताया। डीएम ने हिदायत दी है कि 31 अगस्त तक नजीबाबाद शत प्रतिशत, स्योहारा 85 प्रतिशत, बिलाई, बिजनौर, चांदपुर 80 प्रतिशत और धामपुर, अफजलगढ, बूंदकी व बरकातपुर 90 प्रतिशत भुगतान करें। इसमें कोई टालमटोल नहीं चलेगी। चीनी मिलों ने बताया कि मशीनों की मरम्मत का काम 50-60 प्रतिशत पूरा हो गया है। बिजनौर व चांदपुर मिलों का कहना है कि उनका काम आठ अगस्त से शुरू हुआ है। आकलन करके सूचित कर देंगे।