{"_id":"5b689f4b4f1c1b54208b750c","slug":"131533583179-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोतवाली कांवड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोतवाली कांवड
Updated Tue, 07 Aug 2018 12:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बम-बम के जयकारों से भक्तिमय हुआ माहौल
कोतवाली देहात। क्षेत्र में सोमवार को रुक रुक कर बारिश होती रही। जिसने कांवड़ियों को गर्मी से राहत दी, लेकिन मार्गों पर फैले कीचड़ ने उन्हें परेशान कर दिया। कावड़ियों के बम बम भोले और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ पर लगा तिरंगा झंडा देशभक्ति की भावना को भी जाग्रत कर रहा है।
जिले से होकर बदायूं, अमरोहा, गजरौला, बुलंदशहर, मुरादाबाद, रामपुर आदि स्थानों की ओर जा रहे हैं। कावड़ियों के कावड़ लेकर नजीबाबाद-कोतवाली-नहटौर मार्ग से गुजरते हुए कस्बा कोतवाली देहात में पहुंच रहे हैं। बदायूं निवासी दिव्यांग सुमित कुमार अपने साथी राजू, अनिल, प्रीति बेनीसी के साथ बारिश के बावजूद पूरे जोश के साथ कांवड़ में जल लेकर आए। उन्होंने बताया कि वह भोले शंकर को प्रसन्न करने के लिए पिछले दो साल से कांवड़ लेकर आ रहे हैं। वही, मंडी आलम सराय संभल निवासी अर्जुन, राजकुमार, कमल, अर्पित, विनीत, निक्की, विशाल आदि ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से शिव मंदिर खटीक टीका संभल में कांवड़ चढ़ाते हैं । कांवड़ियों की सेवा के लिए विकास खंड प्रांगण जनपद बुलंदशहर के गांव शेखपुर गढ़वा के ग्रामीणों और नजीबाबाद रोड, नहटौर रोड पर महमूदपुर भावता, शहबाजपुर, फुलसंदा आदि स्थानों पर निशुल्क भंडारों का आयोजन किया गया । उसके अलावा कांवड़ियों को वाहनों से असुविधा न हो इसके लिए कोतवाली से वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया है कावड़िया की सुरक्षा की दृष्टि से जगह-जगह पुलिस पिकेट भी लगाया गया है।