फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिले में स्वच्छता को बनाएंगे जनआंदोलन : डीएम

जिले में स्वच्छता को बनाएंगे जनआंदोलन : डीएम

Fri, 27 Jul 2018 12:28 AM IST
Updated Fri, 27 Jul 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
जिले में स्वच्छता को बनाएंगे जनआंदोलन : डीएम
स्वच्छता को बनाएंगे जन आंदोलन : डीएम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बिजनौर। डीएम अटल कुमार राय ने कहा कि शहरों की तरह गांवों में भी स्वच्छता सर्वेक्षण चलाया जाएगा। इस सर्वे में जिले को प्रदेश में प्रथम लाने के लिए पूरी ताकत लगाई जाएगी। जिलेवासियों के स्वच्छता के जन आंदोलन से जुड़े बिना यह संभव नहीं है।
कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण अभियान के तहत जिले की 1128 ग्राम पंचायतों में स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, हॉट/बाजार, धार्मिक स्थल, अन्य महत्वपूर्ण स्थानों का सर्वेक्षण होगा। दस गांवों का चयन होगा, ग्राम पंचायतों की जनसंख्या को देखते हुए कम से कम सात गांवों और ज्यादा से ज्यादा 16 गांवों का सर्वेक्षण हेतु चयन होगा। सर्वे में गांवों में शौचालयों की उपलब्धता, शौचालयों के प्रयोग, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा करकट की स्थिति, जलभराव की स्थिति, सामान्य नागरिकों से फीडबैक आदि पर अंक दिए जाएंगे। इन अंकों के आधार पर ही गांवों की रैंकिंग होगी।
विज्ञापन

कहा कि जिले के गांव वालों के पास मौका है अपने गांव और जिले को सफाई में प्रदेश में नंबर वन बनाने का। स्वच्छता के अभियान को जनआंदोलन बनाने के लिए इसे सोशल मीडिया से भी जोड़ा जाएगा। गांवों में कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, पंचायत भवनों पर वॉल पेंटिंग की जाएगी। स्कूली बच्चे स्वच्छता रैली निकालेगी। गांवों में स्वच्छता रथ निकाले जाएंगे, नुक्कड़ नाटक, कठपुतली शो होंगे। सफाई कर्मचारियों का समूह गठित कर 31 जुलाई तक सार्वजनिक स्थलों से जलभराव और कूड़ा करकट की समस्या खत्म की जाएगी। इसके बाद गांव वालों का दायित्व होगा कि वे गंदगी न होने दें। ओडीएफ अभियान में सहयोग देने वाले जिलेवासियों को इस अभियान में भी जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में स्वच्छता के लिए जनता करे श्रमदान
डीएम ने बताया कि दो अक्तूबर को कई देशों के जनप्रतिनिधि दिल्ली में आएंगे। जो जिला, ग्राम पंचायत अच्छा होगा उसे सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने गांव वालों से गांव को स्वच्छ रखने की अपील की। डीएम ने कहा कि गांव अव्वल आने पर लोगों को गर्व होगा। उन्होंने कहा कि इस काम में जनता श्रमदान भी करे। स्वास्थ्य विभाग समेत कई विभागों को इसमें लगाया गया है।
नोडल अधिकारी करेंगे गांवों की निगरानी
डीएम ने कहा कि इस काम के लिए न्याय पंचायतों में नोडल अधिकारी तैनात होंगे। पांच-छह सफाई कर्मियों से सफाई कराई जाएगी। ग्राम प्रधान के साथ अन्य लोगों की इसमें महत्वपूर्ण भूमिका होगी। तब जाकर यह जन आंदोलन बनेगा।


अफसरों के घर से हटेंगे सफाईकर्मी
डीएम ने सफाई कर्मियों के अफसरों के घर पर तैनात होने की बात पर नाराजगी जताई। डीपीआरओ मनीष कुमार ने कहा कि पहले ऐसी शिकायत मिली थी। तब सफाईकर्मी हटा लिए गए थे। अगर अब भी कोई सफाईकर्मी ऐसा होगा तो उसे हटाया जाएगा। डीएम ने कहा कि राशन डीलरों को भी इस काम में लगाया जाएगा। विदुरकुटी से सफाई अभियान की शुरूआत होगी। प्रभारी मंत्री श्रीकांत शर्मा और गण्यमान्य लोगों को बुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed