{"_id":"5b0463a44f1c1be0408b7482","slug":"131527014308-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग बुझाने आई मशीन खराब निकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग बुझाने आई मशीन खराब निकली
Updated Wed, 23 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
आग बुझाने आई मशीन खराब निकली
नहटौर। मोहल्ला पुराना डाकखाना में शीतल प्रसाद कपड़े वालों का घेर है। घेर में कूड़ा और लकड़ी पड़ी हुई थीं। सोमवार रात करीब दस बजे घेर में आग लग गई। आग का विकराल रूप देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लेकिन मशीन ही चालू नहीं हो पाई। फायर ब्रिगेड कर्मचारी उसे सही करने में लगे रहे। लोगों ने स्वयं ही बाल्टी आदि से पानी डालकर आग पर काबू पाया। इससे आसपास की जूतों और कपड़ों की दुकान आग की चपेट में आने से बच गई।