{"_id":"5aee019a4f1c1bed778b6d20","slug":"131525547418-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना सर्वे शनिवार से शुरु, 30 जून तक चलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना सर्वे शनिवार से शुरु, 30 जून तक चलेगा
Updated Sun, 06 May 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
बिजनौर। गन्ने के पेराई सत्र 2018-19 के लिए गन्ना सर्वे का काम शनिवार से शुरू हो गया है। यह सर्वे कार्य 30 जून तक चलेगा। गन्ना कृषक मौके पर रहकर अपने गन्ने का सर्वे कराएं। साथ ही कृषकों को प्लाटवार सर्वे के समय सर्वे स्लिप दिलाने की व्यवस्था भी की गई है, उसे भी किसान प्राप्त कर लें।
जिला गन्ना अधिकारी ओमप्रकाश सिंह के अनुसार घोषणा पत्र में खसरा नंबर, कुल क्षेत्रफल, पेडी, पौधा तथा गन्ना प्रजाति और आवश्यक सभी प्रविष्टियां अंकित कर सर्वे से पहले सभी किसान सर्वेकर्मी को उपलब्ध कराकर उसकी रसीद प्राप्त कर लें। जिससे कि समय से किसानों की समस्याओं का समाधान कराया जा सके। डीसीओ के अनुसार घोषणा पत्र की उपलब्धता सर्वे कर्मी गन्ना विकास परिषद, शुगर मिल तथा चीनी मिलों की वेबसाइट पर है। सर्वे की सूचना एसएमएस द्वारा भेज दी जाएगी। इसके अलावा किसान आधार कार्ड तथा अपरिहार्य स्थिति में अन्य विकल्प जैसे मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस, बैंक पासबुक की प्रति भी सर्वेकर्मी के पास जमा करा दें। ग्रामवार सर्वे का कार्यक्रम संबंधित गन्ना विकास परिषद व चीनी मिल से संपर्क कर देखा जा सकता है। यदि किसानों को कोई शिकायत है तो वे अपनी शिकायत फोन नंबर 01342262291 पर दर्ज करा सकते हैं।