{"_id":"5acd20b54f1c1b5b3e8b474c","slug":"131523392693-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हवाओं के साथ बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हवाओं के साथ बारिश ने बढ़ाई किसानों की मुश्किलें
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। दो दिन से चल रहे धूप छांव खेल में आसमान में छाए बादल मंगलवार देर शाम बरस पड़े। तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी है। खेतों में तैयार गेहूं की फसल के नुकसान होने की आशंका बढ़ गई है। वहीं रविवार की रात पहले की बारिश हो चुकी है।
खेतों में गेहूं की फसल करीब-करीब तैयार है। बस सिर्फ कटाई की तैयारी है। लेकिन तीन चार दिनों से मौसम में आए बदलाव से किसान परेशान है। रविवार की रात आंधी पानी से गेहूं की खड़ी फसल जमीन पर गिर गई। कृषि विभाग इस बारशि से हुए नुकसान का आंकलन करने में जुटा है। वहीं मंगलवार की देरशाम अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाएं चलने लगी। इसके बाद आसमान में बिजली कड़कने लगी। हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई। झमाझम बारिश देख किसानों के चेहरे मुरझा गए। किसान देवेंद्र कुमार ने बताया कि अगर यही हाल रहा तो गेहूं की फसल बर्बाद हो जाएगी।