{"_id":"5aca62b54f1c1b546b8b46e7","slug":"131523212981-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगली हाथियों के वनों से बाहर निकल आने पर अधिकारियों ने किया लोगों को सतर्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगली हाथियों के वनों से बाहर निकल आने पर अधिकारियों ने किया लोगों को सतर्क
Updated Mon, 09 Apr 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालागढ़। वनों से जंगली हाथियों के झुंड बाहर आने लगे हैं। वन विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से वन्यजीवों से दूरी बनाए रखने का सुझाव दिया है।
कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों से जंगली हाथियों के झुंड जंगलों से बाहर आ रहे हैं। गर्मी के चलते वनों में चारा अक्सर कम हो जाता है। पेड़ों से पत्तियां गिर जाती हैं। वहीं पानी की तलाश में भी जीव आबादी की ओर आने लगते हैं। वहीं राजाजी राष्ट्रीय उद्यान से लैंसडोन वन प्रभाग, कालागढ़ टाइगर रिजर्व, कार्बेट टाइगर रिजर्व से होकर यह जीव नेपाल के वनों तक विचरण करते हैं। यह मार्ग वनों में हाथियों का गलियारा कहा जाता है। कालागढ़ के रेंज अधिकारी आरके भट्ट ने सलाह दी है कि वन्यजीवों से दूरी बनाए रखें। समूह में रहने वाले हाथी शांत स्वभाव के होते हैं। यदि कहीं कोई अकेला हाथी हो तो वह परेशानी पैदा कर सकता है। फिर भी वन्यजीवों से दूरी बनाए रखना ही उचित होगा।