{"_id":"5aa808c74f1c1b68248b4fd5","slug":"131520961735-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिलशाद एकादश ने जीता क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिलशाद एकादश ने जीता क्रिकेट मैच
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
बिजनौर । नेहरू स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित अंडर-19 जिला स्तरीय क्रिकेट लीग में दिलशाद एकादश ने 72 रनों से जीतकर अर्पित एकादश को धूल चटाई। अर्पित एकादश ने टॉस जीतकर दिलशाद एकादश को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया।
मंगलवार को आयोजित प्रतियोगिता का पहला मैच दिलशाद एकादश और अर्पित एकादश के बीच खेला गया। दिलशाद एकादश ने निर्धारित 30 ओवर में चार विकेट पर 169 रन बनाये, जिसमें हेमेंद्र ने 43, निखिल ने 40, दानिश ने 32, जै़द ने 29 रन बनाए। वहीं अर्पित एकादश की ओर से दीपक व सत्यम ने एक-एक तथा शगुन ने दो विकेट लिए। जवाब में अर्पित एकादश 97 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। फिरोज ने चार तथा गुलफाम तथा विश्वजीत ने दो-दो, शुएब ने एक विकेट लिया। मैच के अंपायर शाकिब, काकुुल, तथा मोहसिन रहे। इस अवसर पर जिला क्रीडा अधिकारी पुलक कुमार डे, संजीव कुमार, नागेंद्र सहरावत, संजीव कुमार, मानव सचदेवा आदि उपस्थित रहे।