{"_id":"5a57b31f4f1c1b02198b4719","slug":"131515696927-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जसपुर तिराहे से ई-रिक्शाओं के ख़ड़ा होने पर पाबंदी लगाने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जसपुर तिराहे से ई-रिक्शाओं के ख़ड़ा होने पर पाबंदी लगाने की मांग
Updated Fri, 12 Jan 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
फोटो समाचार
अफजलगढ़ (ब्यूरो)। बस स्टैंड जसपुर तिराहे पर ई-रिक्शाओ को चालक के बेतरतीव ढंग से खड़े कर देने से जाम की स्थिति पैदा हो जाती है। दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। जाम से राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
राहगीर इस्माईल, मजीद, वाजिद, ओमप्रकाश, नरेश, मान सिंह, विजयपाल सिंह, सतवीर सिंह, कृष्णपाल सिंह, दिनेश कुमार , कमला , शोभा , बबीता रानी का कहना है कि बस आते ही ई रिक्शा चालक को लेकर बस की ओर दौड़ पड़ते हैं। बस से उतरकर यात्रियों का निकलना दूभर हो जाता है। रिक्शा चालकों पर ना तो ई -रिक्शाओं का रजिस्ट्रेशन है ओर ना ही डीएल है। शहर में कई किशोर भी ई-रिक्शाओं का संचालन किया जा रहा है। राहगीरों ने प्रशासन से ऐसे रिक्शा चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। जसपुर तिराहे पर ई- रिक्शाओं के खड़ा होने पर रोक लगाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक दीपचंद्र का कहना है कि इस प्रकार की समस्या उनके संज्ञान में लाई गई है। जिसका उनके स्तर से निदान कराने का प्रयास होगा।