{"_id":"5a4a76104f1c1b96698bc3ff","slug":"131514829328-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नव वर्ष की पूर्व संध्या पर श्रीसांई संध्या में भक्त भक्ति रस में डूबे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नव वर्ष की पूर्व संध्या पर श्रीसांई संध्या में भक्त भक्ति रस में डूबे
Updated Mon, 01 Jan 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
श्री साईं संध्या में भक्ति रस में डूबे श्रद्धालु
चांदपुर। गांव स्याऊ में आयोजित श्री सांई संध्या में साईं भक्त देर रात तक साईं भक्ति में झूमते रहे।
गांव स्याऊ होली चौक स्थित साई दरबार में श्री साईं म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों द्वारा श्री साईं संध्या का आयोजन किया गया। ग्रुप के प्रबंधक प्रशांत शर्मा ने साईं ज्योत प्रज्ज्वलित कराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अजमान राजकुमार शर्मा एवं उनकी पत्नी गीता शर्मा रहे। साईं संध्या में दिल में तू साईं नाम की ज्योति जला के देख, ज्योत जगाई तेरे नाम की, साईं सदा ही कृपा हम पर बनाए रखना आदि भजनों पर भक्त देर रात तक भक्ति मेें लीन रहे। इससे पूर्व भंडारे का आयोजन किया गया जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। साईं संध्या में ग्रुप के कलाकार मदन वर्मा, सुदामा, कंचन शर्मा, खुशबू शर्मा, बटी अरोड़ा, अतुल जैमिनी आदि की सुंदर प्रस्तुति रही। रविवार रात 12 बजे वर्ष 2018 का अभिनंदन तथा 2017 को विदाई दी गई। केक काटकर साईं भोग लगाया गया। ग्रुप के अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने आरती कर साईं संध्या का समापन किया। आयोजन में माया देवी, सुधा बंसल, विशाल बंसल, भूपेंद्र गोयल, नलिन भाटिया, मनोज चौहान, सौरभ, मोहित, नितिन वशिष्ठ, पवन माहेश्वरी, अन्नू भाटिया आदि का सहयोग रहा।