{"_id":"5a3ff3894f1c1b96698baf1f","slug":"131514140553-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराबबंदी के समर्थन में उतरे गांव वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराबबंदी के समर्थन में उतरे गांव वाले
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गांवों में नहीं बिकने देंगे शराब
गजरौलाशिव। गांव स्वाहेड़ी, मुढ़ाला, उलकपुर, गढ़ी बगीची के ग्रामीण शराबबंदी के समर्थन में उतर आए हैं। उन्होंने बैठक कर शराब माफिया को गांव में शराब न बेचने देने का एलान किया गया। शराब बंदी के लिए गांव में रैली भी निकाली गई।
गांव स्वाहेड़ी के जूनियर हाईस्कूल में हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि चारों गांवों में शराब की दुकान नहीं है। लेकिन शराब माफिया यहां पर शराब बेच रहे हैं। युवा शराब की लत का शिकार होने लगे हैं। वक्ताओं ने कहा कि चारों गांवों में किसी भी शराब माफिया को शराब नहीं बेचने दी जाएगी। जो भी शराब बेचने की कोशिश करेगा, उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया जाएगा। अगर कोई गांव वाला शराब माफिया की मदद करेगा तो उसका बहिष्कार करेंगे। गांव में कोई दुकान आदि से लाकर भी शराब नहीं बेचेगा। बैठक में सुप्रीम कोर्ट द्वारा हाईवे आदि पर शराब की दुकानें बंद कराने के आदेश की सराहना की गई। बैठक की अध्यक्षता गन्ना सोसायटी के पूर्व चेयरमैन जय नारायण सिंह, संचालन पूर्व प्रधान जयपाल सिंह ने किया। इसके बाद गांव स्वाहेड़ी में रैली निकाली गई। रैली में गांव वालों ने शराब बंदी के समर्थन में नारे लगाए। इस दौरान धर्मपाल सिंह, जयप्रकाश सिंह, अमित आर्य, चुन्नी लाल, प्रेम सिंह, चरन सिंह, चमन दई, केशो देवी, शारदा देवी, धीरेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।