{"_id":"5a32c4a04f1c1b686a8b9ac9","slug":"131513276576-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गणित विज्ञान के शिक्षकों को मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गणित विज्ञान के शिक्षकों को मौका
Updated Fri, 15 Dec 2017 12:06 AM IST
विज्ञापन
शिक्षकों को मिला एक और मौका
बिजनौर। बीएसए शिव कुमार ने बताया कि गणित-विज्ञान के 29,334 शिक्षकों की भर्ती में ऐसे शिक्षक जिन्हें नियुक्ति पत्र प्राप्त हो गए थे तथा उन्होंने किसी कारणवश कार्यभार ग्रहण नहीं किया है। ऐसे शिक्षकों को कार्यभार ग्रहण करने का एक और मौका शासन की ओर से दिया गया। उन्होंने बताया कि जिन शिक्षकों ने नियुक्ति पत्र प्राप्त कर लिए हैं तथा अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं किया है वह 20 दिसंबर को बीएसए कार्यालय में अपने नियुक्ति पत्र के साथ अवश्य रूप से उपस्थित हो जाएं। ताकि उन्हें कार्यभार ग्रहण करने के लिए अनुमति प्रदान की जा सके।
पारिश्रमिक का हो भुगतान
बिजनौर। उप्र माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की बैठक में यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पारिश्रमिक का भुगतान कराने की मांग की गई। लवलेश शर्मा के निवास पर आयोजित बैठक में वक्ताओं ने पारिश्रमिक का भुगतान न होने पर चिंता जताई। बैठक के अंत में किसान इंटर कॉलेज मंडावली के शिक्षक नरेश कुमार की दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर शोक जताया गया। जिलाध्यक्ष सोमदेव सिंह की अध्यक्षता व पंकज सिंह के संचालन में आयोजित बैठक में चंदू सिंह, जितेंद्र कुमार, संदीप, सुधीर अग्रवाल आदि ने विचार रखे।
डीआईओएस ने मांगे प्रस्ताव
बिजनौर। डीआईओएस राजेश कुमार के अनुसार अशासकीय सहायता प्राप्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंटर कॉलेजों के जिन शिक्षकों और प्रवक्ताओं का साधारण वेतनमान में दस वर्ष तथा चयन वेतनमान में 12 वर्ष का कार्य संतोषजनक पूर्ण हो चुका है वे क्रमश: चयन व प्रोन्नत वेतनमान की स्वीकृति के लिए अपने प्रस्ताव भेजें। ऐसे प्रकरणों पर निर्णय लेने के लिए विभाग की बैठक 31 दिसंबर को होगी।