फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   नगर निकाय सामान्य निर्वाचन नामांकन जारी

नगर निकाय सामान्य निर्वाचन नामांकन जारी

Mon, 30 Oct 2017 11:58 PM IST
Updated Mon, 30 Oct 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
नगर निकाय सामान्य निर्वाचन नामांकन जारी
नजीबाबाद। दो नगरपालिका और दो नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दूसरे दिन तक कुल 25 नामांकन पत्र लिए गए। सदस्य पद के लिए 192 नामांकन पत्र लिए गए।
विज्ञापन

सहायक निर्वाचन अधिकारी व एसडीएम उद्भव त्रिपाठी के निर्देशन में कासमियां इंटर कॉलेज परिसर में नगर निकाय सामान्य निर्वाचन 2017 के अध्यक्ष और सदस्य पद के लिए दूसरे दिन भी नामांकनपत्र लेने के लिए बड़ी संख्या में प्रत्याशी और समर्थक पहुंचे। नगरपालिका नजीबाबाद अध्यक्ष पद (महिला) के लिए दूसरे दिन तक 7 नामांकन पत्र खरीदे गए। नगरपालिका किरतपुर अध्यक्ष पद के लिए 4, साहनपुर नगर पंचायत के लिए 11 और जलालाबाद नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 3 नामांकन पत्र अब तक खरीदे जा चुके हैं। नगरपालिका परिषद नजीबाबाद के 25 वार्ड सदस्य पद के लिए दूसरे दिन के अंत तक 100, किरतपुर के 25 वार्ड सदस्य के लिए 56, नगर पंचायत जलालाबाद के सदस्य पद के लिए 16 और साहनपुर के सदस्य पद के लिए दूसरे दिन तक 20 नामांकन पत्र लिए गए हैं। अभी तक किसी ने भी अपने नामांकन जमा नहीं कराए हैं। नगर निकाय सामान्य निर्वाचन में नामांकन जमा कराने की ऑनलाइन प्रक्रिया के अंतर्गत प्रत्याशियों को कंप्यूटर द्वारा रसीद दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed