{"_id":"59b6d4504f1c1be37f8b61b6","slug":"131505154128-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पविजेता बनकर लौटी वॉलीबाल टीम हुई सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पविजेता बनकर लौटी वॉलीबाल टीम हुई सम्मानित
Updated Mon, 11 Sep 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नजीबाबाद (बिजनौर)। मेरठ में जोनल इंटर स्कूल वॉलीबाल टूर्नामेंट में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल नजीबाबाद की टीम उपविजेता रही। नजीबाबाद लौटने पर टीम के खिलाड़ियों को स्कूल की ओर से सम्मानित किया गया।
गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के शिक्षक विकास कुमार और अर्चना गुसाईं के नेतृत्व में स्कूल की वॉलीबाल टीम ने मेरठ में आईएससी और आईसीएसई की यूपी, उत्तराखंड के जोनल इंटर स्कूल वॉलीबाल टूर्नामेंट में प्रतिभाग किया था। सीनियर वर्ग में ऑल सेंट्स स्कूल मेरठ को 21-11, 21-9 से पराजित कर नजीबाबाद ने फाइनल में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल को उपविजेता रहते हुए संतोष करना पड़ा। सेंट फ्रांसिस स्कूल शामली की टीम चैंपियन बनी। टूर्नामेंट में उपविजेता बनी गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल की टीम के वापस लौटने पर प्रधानाचार्य दीपक त्यागी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।