फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   दशलक्षण पर्व प्रवचन जारी

दशलक्षण पर्व प्रवचन जारी

Sun, 03 Sep 2017 12:24 AM IST
Updated Sun, 03 Sep 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
दशलक्षण पर्व प्रवचन जारी
नजीबाबाद । दशलक्षण पर्व प्रवचन के दौरान जैन विद्वानों ने उत्तम तप की व्याख्या की। जैन विद्वानों ने धर्म से जुड़ने और जीवन को सार्थक बनाने के लिए तप जरूरी बताया।
विज्ञापन

श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में दशलक्षण पर्व प्रवचन क्रम में उत्तम तप पर चर्चा हुई। पंडित कमल जैन ने बताया कि समस्त रागादि भावों के त्यागपूर्ण आत्मस्वरूप में अपने में लीन होना, आत्मलीनता द्वारा विकारों पर विजय प्राप्त करना उत्तम तप हैै। पंडित रोहित जैन ने कहा कि पृथ्वी को खोदे बिना पानी नहीं निकलता, सोने को तपाय बिना चमक नहीं आती है। मोक्ष की प्राप्ति के लिए तपस्या आवश्यक है। श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में सामूहिक शांतिधारा, पृक्षाल और पूजन में पारसनाथ जैन, जितेंद्र जैन, प्रेमचंद जैन, जिनेश्वर प्रसाद जैन, अयज जैन, दीपक जैन ने भाग लिया। पूर्व संध्या पर कुमकुम जैन ने जैन छात्र प्रतियोगिता कराई गई। जूनियर वर्ग में श्रेयांश जैन ने प्रथम, आदि जैन ने द्वितीय और पावनी जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में अनुभव ने प्रथम, कमल जैन ने द्वितीय और यश जैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में वासु जैन, अक्षत जैन, पारसनाथ जैन, नमन जैन, नवकार जैन, शुद्धि जैन, श्रुति जैन, ऋषभ जैन, वैष्णवी जैन, अरनव जैन, रोहित जैन ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed