{"_id":"599b299b4f1c1b54018b4785","slug":"131503340955-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रों को पुलिस की कार्यशैली की जानकारी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्रों को पुलिस की कार्यशैली की जानकारी दी
Updated Tue, 22 Aug 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बढ़ापुर(बिजनौर)। पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध बनाने और जागरूकता लाने के उद्देश्य से थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने थाने पहुंचे श्री फकीर चंद आर्य इंटर कॉलेज के छात्रों को आज के परिवेश में पुलिस की कार्यशैली की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा ने छात्रों को बताया कि किसी केस की ऑन लाइन और ऑफ लाइन रिपोर्ट कैसे दर्ज होती है। कानून की धाराओं का ज्ञान, 100 नंबर डायल पुलिस के कार्य करने का तरीका, सिटीजन चार्टर और आज के परिवेश में पुलिस की वर्किंग के विषय में विस्तारपूर्वक बताया। छात्रों को थाना परिसर में भ्रमण कराया गया । विभिन्न मुकदमों में जब्त किए वाहनों के बारे में भी जानकारी दी। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस के इस प्रकार के संवाद से छात्रों को पुलिस की कार्यशैली के विषय में ज्ञान मिलेगा। समाज में जागरूकता बढ़ेगी। साथ ही पुलिस-पब्लिक के बीच बेहतर संबंध स्थापित होंगे।
इस दौरान प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह, शिक्षक यशपाल पंवार, एजाज अहमद, छविलेश कुमार के साथ शिवम कुमार, साजिद रजा खां, मोहम्मद जीशान, श्यामपाल, मोहम्मद अयान, अजीम आदि छात्र शामिल रहें।
विज्ञापन
जानलेवा हमले में दो का चालान
बढ़ापुर। नगीना देहात थाना अंतर्गत आने वाले गांव प्रेमनगर और बढ़ापुर थाना क्षेत्र के गांव बगनला आसपास स्थित है। ग्राम प्रेमनगर निवासी मोनू सिंह पुत्र दिवान सिंह ने चार दिन पूर्व उसके छोटे भाई मनोज को लाठी डंडों से पीटकर मार डालने का केस दर्ज कराते हुए ग्राम बगनला निवासी मस्तू के तीन पुत्र सदन, रोहित, शौनाथ और उनके साथी सोनू पुत्र डालचंद को गैर इरादतन हत्या के केस में नामजद किया था। पुलिस ने सोमवार को नामजद दो भाईयों रोहित और शौनाथ को गिरफ्तार कर उनका चालान किया है।
पीएचसी को सीएचसी बनाने के लिए धरना दिया
बढ़ापुर। ऑल इंडिया सोशल क्राइम एंड एंटी क्रप्शन ऑर्गेनाइजेशन के कार्यकर्ताओं ने पीएचसी परिसर में सांकेतिक धरना देकर बढ़ापुर पीएचसी को सीएचसी बनाने की मांग की। प्रदेशाध्यक्ष नौशाद सिद्दीकी ने कहा कि बढ़ापुर विधानसभा और विकास खंड क्षेत्र बन जाने के बाद भी क्षेत्र में सरकारी चिकित्सा सुविधा के नाम पर केवल एक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र है। केंद्र पर रोगियों को भर्ती करने की माकूल सुविधा न होने पर रोगियों को उपचार के लिए बाहर ले जाना पड़ता है। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन थाना प्रभारी निरीक्षक राजकुमार शर्मा को सौंपा। धरना देने वालों में डॉ. नौशाद सिद्दीकी, अर्पित गोयल, संदीप गिल्होत्रा, सुनील अग्रवाल, मोहम्मद साजिद, राहुल कुमार, मोहम्मद आरिफ, फैसल अंसारी, मोहम्मद आकिब, तैय्यबउर्रहमान, नाजिम सागर आदि शामिल रहे।