फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   शिक्षा मित्रों ने की गांधीगिरी

शिक्षा मित्रों ने की गांधीगिरी

Sat, 19 Aug 2017 12:24 AM IST
Updated Sat, 19 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
शिक्षा मित्रों ने की गांधीगिरी
बिजनौर। शिक्षा मित्रों ने समान कार्य के लिए समान वेतन दिए जाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। दोपहर के समय में शिक्षा मित्रों ने गांधीगीरी की अज्ञैर राहगीरों को पुष्प भेंट किए। धरना स्थल पर अफजलगढ़ के बीईओ सुभाष चंद्र को सीएम के नाम एक मांग पत्र सौंपा। इसमें शिक्षा मित्रों ने मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

समायोजन निरस्त किए जाने को लेकर शिक्षामित्र आंदोलन पर हैं। समायोजित शिक्षक, शिक्षा मित्र संघर्ष मोर्चा के बैनर तले चल रहे आंदोलन में शिक्षामित्रों ने दूसरे दिन भी बीएसए कार्यालय पर धरना दिया। प्रांतीय महामंत्री पुनीत चौधरी ने कहा कि जब तक शिक्षामित्रों को न्याय नहीं मिलता, संगठन चुप नहीं बैठेगा। प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी ने शिक्षामित्रों से संयम से काम लेने का आह्वान किया तथा हितों की लड़ाई को मजबूती से लड़ने पर जोर दिया। अफजलगढ़ के खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष चंद्र को प्रदेश के सीएम के नाम मांग पत्र सौंपा। पत्र में शिक्षामित्रों को समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था करने तथा नया अध्यादेश लाकर शिक्षा मित्रों की नियुक्ति पुन: शिक्षक पदों पर करने की मांग की है। इसके बाद शिक्षामित्रों ने शांति कायम रखने और अपनी मांग शासन तक पहुंचाने के लिए गांधीगीरी भी दिखाते हुए राहगीरों और पुलिस वालों को फूल भेंट किए गए। धरना स्थल पर उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के अध्यक्ष अहतशाम अहमद, आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष सुधीर चौहान, नईम अहमद, धर्मेंद्र तोमर, सूचित मलिक, संजीव कुमार, सुजीत तोमर, पोपेंद्र सिंह, अरुण कुमार, प्रदीप सिंह, दीपक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


गर्मी में भी डटे रहे शिक्षा मित्र
शुक्रवार को चिलचिलाती गर्मी में भी शिक्षामित्र डटे रहे। कई महिला शिक्षा मित्र ऐसी थी, जो अपने छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लिए धरने पर बैठी रही। शिक्षा मित्रों को उम्मीद है कि जल्द ही उनकी सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ कूच करेंगे शिक्षा मित्र
आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांतीय प्रभारी सौरभ चौधरी ओर उप्र प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के प्रांतीय महामंत्री पुनीत चौधरी ने संयुक्त रूप से बताया कि 19 अगस्त को भी धरना जारी रहेगा। इसके बाद भी मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेश के शिक्षा मित्र 21 अगस्त को लखनऊ में बड़ी संख्या में पहुंच कर धरना प्रदर्शन करेंगे। इसकी तैयारी अभी से शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed