फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   एक युवक समेत 11 के बाल कटे

एक युवक समेत 11 के बाल कटे

Mon, 14 Aug 2017 01:08 AM IST
Updated Mon, 14 Aug 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
एक युवक समेत 11 के बाल कटे
बिजनौर/चांदपुर/मंडावर। बिजनौर,चांदपुर व मंडावर क्षेत्र में एक युवक के बाल काटने समेत पांच की चोटी कट गई। एक युवती के अनुसार पीले कपड़े पहने एक महिला ने उसकी चोटी काटी है। चोटी कटने की घटनाओं से महिलाओं व किशोरियों में दहशत पसरी हुई है। वहीं सोशल मीडिया पर एक पंछी की बाल काटने की वीडियो वायरल हो रही है। उधर, पुलिस का कहना है कि किसी शरारती तत्वों का हाथ लगता है, जो माहौल खराब करने में लगा है। डर दूर करने के लिए पुलिस गांव-गांव में रूट मार्च करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

बिजनौर के मोहल्ला चाहशीरी में रामलीला चौराहे पर के निकट शिव कुमार (22) पुत्र बेगराज सिंह शनिवार की रात कमरे में सो रहा था, जबकि उसका बड़ा भाई राजू पास के ही दूसरे कमरे में सो रहा था। शिव कुमार ने बताया कि उसे किसी के पास आने का अहसास हुआ। बाद में उसने देखा तो उसके बाल कटे हुए हैं।
विज्ञापन

मंडावर के गांव वीरूवाला निवासी नीरज देवी (27) पत्नी राजवीर रविवार की रात अपने घर के आंगन में बैठी हुई थी, तभी उसको चोटी कटने का अहसास हुआ। चोटी कटी देख वह बेहोश हो गई। उसको जिला अस्पताल भर्ती कराया गया। चांदपुर के मुहल्ला शाहचंदन निवासी जमील अहमद की पुत्री शमा (20) की रविवार की सुबह चोटी कट गई। गांव मिर्जापुर में कामिल की 15 वर्षीय पुत्री साजिया परवीन की शनिवार की रात-रात सोते समय चोटी कट गई। घटना के वक्त उसके परिजन भी उसके पास सो रहे थे। गांव दरबाड़ा में शशि पत्नी कृष्णा की रविवार की दोपहर घर में ही चोटी कट गई। चोटी कटने से महिलाएं भय के कारण बेहोश हो गई। परिजनों ने उसको उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरूकी के गांव मालीवाला निवासी शमीम अहमद की दस वर्षीय पुत्री तरमीन अपने मामा की लड़की मंतशा के घर पर सो रही थी। अचानक तरमीन का भाई जोर-जोर से रोने लगा। उसकी आवाज सुनकर दोनों की आंख खुल गई। जब दोनों उठी तो दोनों की चोटियां कट गईं।
किरतपुर के मोहल्ला छज्जुपुरा निवासी उमर की 15 वर्षीय पुत्री शीबा शनिवार की रात अपनी बड़ी बहन के साथ चारपाई पर सो रही थी। राता करीब 12 बजे उसकी आंख खुली और उसने देखा की उसकी चोटी के बाल नीचे जमीन पर कटे हुए पड़े थे।

वहीं हल्दौर के गांव पैजनियां निवासी वृद्धा गंगादेई शनिवार की रात अपने घर पर सोई हुई थी, करीब दो बजे अचानक उसके बालों को तेज झटका लगा और चोटी कटकर नीचे गिर गई। गांव मुकरपुर सत्ती निवासी महिला रीता देवी शनिवार की शाम घर की साफ.-सफाई कर रही थी। अचानक उसकी चोटी कट गई। उधर, गांव कुम्हारपुरा निवासी जयसिंह की पत्नी बल्लो देवी शनिवार की रात करीब दस बजे अपने घर से घेर में सोने के लिए जा रही थी कि अचानक उसे भी तेज झटका लगा और उसकी चोटी कट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed