{"_id":"598765e74f1c1b99108b47ae","slug":"131502045671-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति से मिलने गई महिला सिपाही की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति से मिलने गई महिला सिपाही की हत्या
Updated Mon, 07 Aug 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेरकोट। पति से मिलने गई एक महिला सिपाही की हत्या कर दी गई। क्षत-विक्षत अवस्था में महिला सिपाही का शव एक बोरे में बंद मिला।
शेरकोट के मोहल्ला नोधना निवासी रमेश सिंह कि पुत्री निशि (33) उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबिल थी। वर्तमान में संभल में तैनात थी। करीब दो वर्ष पूर्व उस ने ग्राम डीलारी निवासी अनिल से लव मैरिज की थी। अनिल आर्मी में तैनात बताया जाता है । करीब 20 दिन पूर्व निशी अपने पति के पास हल्द्वानी गई थी। बताया जाता है कि अनिल अपनी पत्नी से पुलिस कि नौकरी छुड़वाना चाहता था और निशी इसके लिए तैयार नहीं थी। एक अगस्त को आर्मी कैंट से सूचना आई कि निशी बाजार सब्जी लेने गई थी वापस नहीं लौटी। परिजन हल्द्वानी को दौड़ पड़े। शनिवार कि शाम पुलिस को निशी का शव जंगल में एक बोरे में मिला। पुलिस ने मिले शव की पहचान निशी के रूप में की। परिजन मृतका का शव देर शाम सात बजे लेकर अपने घर पहुंचे। रात को ही उस का अंतिम संस्कार कर दिया है। मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है।