फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   जिला पंचायत के वार्ड 51 का चुनाव शून्य घोषित, फिर होगा मतदान

जिला पंचायत के वार्ड 51 का चुनाव शून्य घोषित, फिर होगा मतदान

Wed, 26 Jul 2017 12:18 AM IST
Updated Wed, 26 Jul 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
जिला पंचायत के वार्ड 51 का चुनाव शून्य घोषित, फिर होगा मतदान
वार्ड 51 का चुनाव शून्य घोषित, फिर होगा मतदान
विज्ञापन

बिजनौर।
एडीजे संदीप जैन ने जिला पंचायत के वार्ड संख्या 51 से निर्वाचित सदस्य मीना देवी के चुनाव को शून्य घोषित कर दिया है। कोर्ट ने इस वार्ड में पुन: चुनाव कराने के आदेश पारित किए हैं।
जिला पंचायत के वार्ड संख्या 51 में मीना देवी से 101 मतों से पराजित हुए प्रत्याशी गांव रनावली के युवराज ने कोर्ट में चुनाव याचिका दाखिल कर चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था। उसका कहना था कि वार्ड संख्या 51 एससी वर्ग के लिए आरक्षित सीट थी। इसमे मीना देवी ने गलत तौर से नामांकन कराया था। इस पर आपत्ति की गई थी कि मीना देवी सैनी जाति की हैं। उन्होंने एससी जाति का फर्जी प्रमाण पत्र दाखिल किया है। लेकिन चुनाव के समय आपत्ति नहीं मानी गई व मीना देवी चुनाव जीत गईं। याचिकाकर्ता का कहना था कि चुनाव मतगणना में भी धांधली हुई। पहले याचिका कर्ता को 46 मतों से विजयी बताया गया और बाद में 101 मतों से मीना देवी को निर्वाचित घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन

युवराज ने दोबारा मतगणना की मांग की जो नहीं मानी गई। याचिका में मांग की गई थी कि इस मामले में हुई धांधली के चलते मीना देवी का चुनाव शून्य घोषित किया जाए । उसे निकटतम प्रतिद्वंद्वी होने के कारण विजेता घोषित किया जाए। शिकायत की जांच के बाद डीएम ने मीना देवी का एससी का प्रमाण पत्र निरस्त कर दिया था। दोनों पक्षों को सुनने के बाद अदालत ने पाया कि चुनाव में अनियमितता हुई है और मीना देवी का एससी जाति का प्रमाण पत्र भी निरस्त कर दिया गया है। कोर्ट ने इस मामले में चुनाव को शून्य घोषित करते हुए दोबारा चुनाव के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed