{"_id":"5946c9924f1c1b5b678b485d","slug":"131497811346-bijnor-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्धमान कॉलेज में ढाई हजार करेंगे योग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्धमान कॉलेज में ढाई हजार करेंगे योग
Updated Mon, 19 Jun 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्धमान कॉलेज में ढाई हजार करेंगे योग
बिजनौर।
भारत स्वाभिमान(न्यास) एवं पतंजलि योग समिति, महिला योग समिति व किसान पंचायत द्वारा 21 जून को वर्धमान कॉलेज में योग कार्यक्रम किया जाएगा।
रविवार को हुई बैठक में कार्यक्रम संयोजक शूरवीर सिंह ने बताया कि कॉलेज के मैदान में ढाई हजार व्यक्तियों को योग कराने की व्यवस्था की गई है। पतंजलि पीठ हरिद्वार के योगाचार्य योग कराएंगे। योग के बाद प्रसाद भी वितरित किया जाएगा। सभी कार्यकर्ताओं से सुबह साढ़े पांच बजे कॉलेज मैदान पर पहुंचने को कहा गया है। सुबह छह से साढे छह बजे तक योग कराया जाएगा। बैठक में राम सिंह, जितेंद्र महर्षि, बीआर पाल, भारत सिंह, समरपाल सिंह, संजीव डबास, सूरजभान सिंह, सुरेंद्र सिंह, तिलका देवी, राजबाला शर्मा आदि मौजूद रहे।
योग गुरु चंद्रपाल सिंह ने योग कार्यक्रमों में जनता से भाग लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि योग किसी धर्म या जाति से नहीं जुड़ा है। योग हमारे पूर्वजों की धरोहर है। जिस प्रक्रिया से मनुष्य को सुख व शांति का अनुभव होता है, वह प्रक्रिया ही भगवान व अल्लाह की अनुभूति प्रदान करा सकती है।