{"_id":"61f2de74979d93264a00ecdd","slug":"13-students-of-the-district-got-gold-medal-bijnor-news-mrt5748420114","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के 13 विद्यार्थियों को मिला गोल्ड मेडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के 13 विद्यार्थियों को मिला गोल्ड मेडल
विज्ञापन

बिजनौर। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान की झलक रही। बेटियों ने 60 प्रतिशत से अधिक मेडल प्राप्त किए हैं। अपने जिले के 13 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए गए हैं। इनमें भी बेटियों की संख्या अधिक है।
विवि का 19 वां दीक्षांत समारोह 27 जनवरी को बरेली में हुआ। कुलाधिपति एवं महामहिम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल समारोह से आनलाइन जुड़ी हैं। समारोह में विश्वविद्यालय से जुड़े नौ जिलों के डिग्री कॉलेजों के विभिन्न विषय एवं विभाग के 91 टॉपर विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिए गए। इनमें 61 बेटियां रहीं। दीक्षांत समारोह में अपने जिले के विभिन्न डिग्री कॉलेजों के 13 विद्यार्थी को गोल्ड मेडल मिले हैं। इनमें सात बेटियां है। विद्यार्थी गोल्ड मेडल पाकर खुश दिखाई पड़े। रुहेलखंड टीचर्स एसोसिएशन रुटा के अध्यक्ष एवं वर्धमान कॉलेज बिजनौर में एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. मुकेश कुमार, वर्धमान कॉलेज बिजनौर के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार जोशी, कृष्णा कालेज बिजनौर की प्राचार्या डॉ. सीमा शर्मा तथा विवेक कालेज बिजनौर के कानून विभाग के प्राचार्य राजीव चौधरी व एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पुष्पा जोशी ने गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले विद्यार्थी की प्रतिभा की सराहना की है।
इन विद्यार्थियों ने प्राप्त किए मेडल
दीक्षांत समारोह में कृष्णा कॉलेज बिजनौर के सत्यम जैन, प्रांजलि, सचिन चौहान, नीति शर्मा, विवेक कॉलेज बिजनौर के यशस्वी, तनु शर्मा, एसबीडी महाविद्यालय धामपुर के निशातजमील, वर्धमान कॉलेज बिजनौर के भाव्या खन्ना, देवता महाविद्यालय मोरना शिवम सिंह, दक्ष कालेज स्योहारा वैभव कुमार राणा, सत्यवीरा इंजीनियरिंग कालेज का महीन फातिमा तथा आरएसएम कॉलेज धामपुर के सुभाषचंद्र, मयूर मोहन ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया है।

बरेली में एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाले बि?- फोटो : BIJNOR
विज्ञापन