{"_id":"611d49528ebc3e79a63cf9c6","slug":"13-people-were-saved-because-of-the-young-man-the-sp-honored-dhampur-news-mrt552370088","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की वजह से बची थी 13 लोगों की जान, एसपी ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवक की वजह से बची थी 13 लोगों की जान, एसपी ने किया सम्मानित
धामपुर के अजय कुमार को सम्मानित करते पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह।
- फोटो : DHAMPUR
Link Copied
युवक की वजह से बची थी 13 लोगों की जान, एसपी ने किया सम्मानित
विज्ञापन
धामपुर। पुलिस अधीक्षक डॉ. धर्मवीर सिंह ने शक्ति नगर निवासी अजय कुमार को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया है। गौरतलब है कि अजय कुमार 31 जनवरी 2021 को अपनी बहन को सीटेट की परीक्षा दिलाने गए थे। जहां बिजनौर से नजीबाबाद रोड स्थित बिजनौर पब्लिक स्कूल पर वह खड़े थे। तभी उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की बसों की आमने सामने की टक्कर हो गई थी। दोनों बसों में कई लोग घायल हो गए थे। अजय कुमार ने मौके पर पहुंचकर कई लोगों को बसों से बाहर निकाला और डायल 112 व फायर ब्रिगेड को फोन कर मामले की जानकारी दी। बस का ड्राइवर स्टेयरिंग के अंदर फंसा हुआ था। जिसे अजय कुमार ने बमुश्किल बाहर निकाला। कुछ ही मिनटों बाद उस बस में आग लग गई। इस पूरे हादसे में अजय कुमार की हिम्मत से 13 लोगों की जान बची थी। जिसके लिए पुलिस अधीक्षक डॉ धर्मवीर सिंह ने पुलिस लाइन में 15 अगस्त को अजय कुमार को स्मृति चिह्न एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।